गाजीपुर। भाजपा नेता देवव्रत चौबे के निधन पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व केंद्रीय मंत्री डा महेन्द्र नाथ पांडेय आज भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय के साथ उनके पैतृक गांव गोरखा, खानपुर पहुंच कर उनके परिजनों से मिलकर सांत्वना व्यक्त किया और उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया।इस अवसर पर उन्होंने देवव्रत चौबे के निधन पर दुःख व्यक्त हुए उनके सरल हंसमुख व्यवहार को स्मरण किया और संग व्यतित समय की चर्चा करते हुए कहा कि देवव्रत चौबे बहुत ही संघर्षशील और जिद्दी स्वभाव के पक्ष के पहाड़ कर्मठ कार्यकर्ता थे। कार्यकर्ता हित के लिए वह किसी से भी अड़ जाते थे। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने भी उनके स्मृतियो को स्मरण कर श्रद्धांजलि दिया। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री प्रवीण सिंह, दयाशंकर पांडेय, जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा,राम प्रकाश दुबे,पूर्व विधायक भोनूराम सोनकर, राजीव चतुर्वेदी, जे पी चौरसिया , गर्वजीत सिंह, विजय यादव, नरेन्द्र पाठक,राधा विनोद तिवारी सहित आदि अन्य लोग उपस्थित थे।

Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..