Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / लालसा इंटरनेशनल स्कूल, रायपुर गाजीपुर में उत्‍साह व उमंग के साथ मनाया गया बाल दिवस

लालसा इंटरनेशनल स्कूल, रायपुर गाजीपुर में उत्‍साह व उमंग के साथ मनाया गया बाल दिवस

गाजीपुर। लालसा इंटरनेशनल स्कूल, रायपुर, गाजीपुर में बाल दिवस बड़े ही उत्साह, उमंग एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों के लिए विभिन्न रचनात्मक, मनोरंजक एवं ज्ञानवर्धक गतिविधियों का आयोजन किया गया। नर्सरी से कक्षा 1 तक के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में आकर्षक प्रस्तुतियाँ दीं। वहीं स्केटिंग एवं डांस प्रतियोगिताओं में बच्चों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कक्षा 5 से 9 तक के विद्यार्थियों ने विभिन्न फूड स्टॉल लगाकर अपनी उद्यमशीलता एवं रचनात्मकता का परिचय दिया। कक्षा 10, 11 एवं 12 के विद्यार्थियों ने नवीन वैज्ञानिक प्रयोगों के माध्यम से अपनी वैज्ञानिक सोच, नवाचार एवं व्यावहारिक ज्ञान का प्रदर्शन किया। विद्यालय प्रबंधक अजय यादव ने अपने संदेश में कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं। उनके सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ-साथ खेल, कला, रचनात्मकता एवं वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देना आवश्यक है। विद्यालय सदैव विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए बेहतर मंच प्रदान करता रहेगा। विद्यालय प्रधानाचार्या सुनीता सिंह ने बच्चों को बाल दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि प्रत्येक बच्चा विशेष प्रतिभा और असीम संभावनाओं से भरा है। हमारा प्रयास है कि बच्चों को ऐसा सकारात्मक वातावरण मिले, जहाँ वे आत्मविश्वास के साथ अपने सपनों को साकार कर सकें। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षकगण विकास गुप्ता, अरविंद कुशवाहा, विमल, वंदना यादव एवं निधिका सहित समस्त शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का सराहनीय योगदान रहा।

 

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

पीजी कॉलेज, गाजीपुर की चार छात्राओं का अखिल भारतीय महिला बास्केटबॉल प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन

गाजीपुर। ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी के अंतर्गत त्रिपुरा विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित ईस्ट जोन अंतर-विश्वविद्यालय महिला बास्केटबॉल …