Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / महाराजा सुहेलदेव के कीर्ति को ओमप्रकाश राजभर ने जन-जन तक पहुंचाया- अरुन राजभर

महाराजा सुहेलदेव के कीर्ति को ओमप्रकाश राजभर ने जन-जन तक पहुंचाया- अरुन राजभर

ग़ाज़ीपुर। सुभासपा, एनडीए का हिस्सा और प्रदेश की भाजपा सरकार में हिस्सेदार है। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता अरुन राजभर ने सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी गाजीपुर युवा मोर्चा ने विधानसभा स्तरीय युवा जागरूकता सम्मेलन सोमवार को आबादान उर्फ बैरान मोहम्मदाबाद गाजीपुर में आयोजित की गई। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव/राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता अरुन राजभर ने विधानसभा स्तरीय युवा जागरूकता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर के अथक प्रयास और संघर्ष से देश व प्रदेश का हर बच्चा महाराजा सुहेदलेव राजभर के शौर्य से वाकिफ हो रहा है। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता अरुन राजभर ने कहा कि पार्टी शोषित, वंचित, पिछड़े, दलित व अल्पसंख्यकों के हक की लड़ाई लड़ रही है। देश में वन नेशन वन इलेक्शन के साथ वन एजुकेशन भी लागू होना चाहिए। आज शोषित पिछड़ा और दलित वर्ग सुभासपा से जुड़ता जा रहा है। सभी युवा पदाधिकारी और कार्यकर्ता आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारी में जुट जाएं।सामाजिक न्याय और हक-अधिकार की इस लड़ाई को और अधिक मजबूती दी. शोषित, वंचित, पिछड़े और अतिपिछड़े समाज के हक की लड़ाई को अंतिम लक्ष्य तक पहुंचाना ही हमारा संकल्प है. सामाजिक न्याय की यह लड़ाई रुकने वाली नहीं. जब तक हक और अधिकार नहीं मिलेगा, तब तक संघर्ष जारी रहेगा! अब अन्याय और भेदभाव के खिलाफ पूरे समाज को एकजुट होकर आवाज बुलंद करनी होगी। महाराजा सुहेलदेव राजभर राष्ट्र, समाज, संस्कृति और सभ्यता की लड़ाई लड़ने वाले महान योद्धा थे। बहराइच का नाम बदलकर महाराजा सुहेलदेव राजभर होना चाहिए ,बहराइच में महाराजा सुहेदलेव राजभर के नाम लगे मेला लगना चाहिए,महाराजा सुहेलदेव राजभर का भव्य मंदिर का निर्माण किया जाय ,महाराजा सुहेलदेव राजभर के मंदिर के सामने सैयद सालार मसूद गाजी का मजार हटाया जाय। गाजीपुर जिले का नाम बदलकर विश्वामित्र नगर किया जाना चाहिए। अरुण राजभर ने आगे कहा कि सरकार अपने महापुरुषों का सम्मान करने, उनके गौरव को आगे बढ़ाने का पूरी कृतज्ञता से काम कर रही है। जो देश के महापुरुषों और स्वाधीनता संग्राम सेनानियों का सम्मान नहीं कर सकता, उस व्यक्ति या कौम के लिए देश में कोई जगह नहीं हो सकती। जो आक्रांता थे, भारत की आस्था पर प्रहार कर रहे थे। जिन्हें भारत और भारतीयता से नफरत थी, भारत की बेटियों के सम्मान पर हाथ डालते थे, जिन्होंने सनातन संस्कृति को रौंदने का काम किया, वह इस देश के लोगों के लिए कभी आदर्श नहीं हो सकते। जो लोग आक्रांताओं को अपना आदर्श मानते हैं वह देशद्रोही है।’ देश को लूटने वालों का मेला मनाने की बजाय उन महापुरुषों का मेला लगना चाहिए, जिन्होंने देश और समाज के लिए काम किया। इनमें पंडित दीन दयाल उपाध्याय, बाबा साहेब अंबेडकर, गौतम बुद्ध, महाराजा सुहेल देव राजभर ,सर सैयद अहमद खां, अशफाक उल्लाह खां, एपीजे अब्दुल कलाम, वीर अब्दुल हमीद और सरदार वल्लभ भाई पटेल जैसी महान हस्तियां शामिल हैं। लुटेरे हत्यारे सालार मसूद के नाम पर बहराइच में लगने वाले मेले को रोका जाना चाहिए। सालार मसूद गाजी काबुल से चला. तमाम राजाओं को हराते,मारते, मठ-मंदिरों को लूटते हुए दिल्ली मेरठ, बुलंदशहर, बदायूं, बाराबंकी,के रास्ते अयोध्या मन्दिर को लूटने की नियत से जा रहा था बहराइच में उसका मुकाबला  चक्रवर्ती सम्राट राष्ट्रवीर महाराजा सुहेलदेव राजभर से होता है जो नानपारा मैदान में 21 दिन तक युद्ध चला था उसी नानपारा के मैदान के किनारे कुलटा नदी है वही विदेशी आक्रांता सालार मसूद गाज़ी को मार गिराया जो आज भी विद्यमान है। विपक्षी दलों  की मानसिकता बाबरवादी  औरंगजेबवादी, लुटेरे सालार गाज़ीवादी, विदेशी आक्रांतावादी होती जा रही है। पूर्व से यदि कोई कुरीति सालों से चली आ रही है, तो उसे बदलने की जरूरत है। सुभासपा प्रमुख पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर जी जीरो पावर्टी की योजना के माध्यम से जिस गरीब के पास मड़ई है ऐसे लोगों का पहली फेस में 15 लाख परिवार को उसे छत और राशन फ्री में देने का काम किया जा रहा है। गरीबों को छत ,शौचालय, आयुष्मान कार्ड और राशन कार्ड राशन ,पेंशन ,नाली,खड़ंजा,देने का काम कर रहे हैं। 15 लाख गरीब परिवारों को आवास आयुष्मान सहित इस समय तमाम सरकार का लाभ मिलने जा रहा है। युवा सम्मेलन में  सुभासपा के प्रदेश अध्यक्ष रुद्र राजन राजभर, प्रदेश महासचिव रवि राय युवा मोर्चा , हर्ष राजभर प्रदेश उपाध्यक्ष, सनी वर्मा प्रदेश महासचिव, अक्षय राजभर प्रदेश उपाध्यक्ष, दीपक सिंह मीडिया प्रभारी युवा, अखिलेश मौर्य प्रदेश सचिव, मनोज गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष, चुन्नू लाल वर्मा महासचिव, गुड्डू बिंद, वशिष्ठ बिंद,गाजीपुर जिलाध्यक्ष युवामोर्चा दालचंद राजभर , पंचतन जिला प्रभारी युवा मंच, मंडल अध्यक्ष सिंहासन राम , महिपत राजभर , दीपक यादव, जिला संगठन मंत्री, विशाल कुमार साहनी जिला प्रमुख महासचिव, ओम प्रकाश राजभर जिला सूचना मंत्री,आदि उपस्थित रहे।।संचालन गाजीपुर जिलाध्यक्ष युवामोर्चा दालचंद राजभर , अध्यक्षता, रवि राय ने किया।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

डा. संतोष कुमार सिह उप पुलिस महानिरीक्षक रायपुर हुए सम्मानित

गाजीपुर। डा० संतोष कुमार सिह उप पुलिस महानिरीक्षक रायपुर के प्रथम बार गृह क्षेत्र मे …