Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / गाजीपुर नगर के गंगा घाटों पर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल व पूर्व अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने उदीयमान सूर्य को अर्पित किया अर्घ्य

गाजीपुर नगर के गंगा घाटों पर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल व पूर्व अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने उदीयमान सूर्य को अर्पित किया अर्घ्य

गाजीपुर। लोक आस्था एवं सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष सरिता अग्रवाल एवं पूर्व अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने नगर के विभिन्न छठ घाटों पर पहुंचकर पर्व की खुशियों में सहभागिता की। छठ महापर्व के प्रथम दिन संध्या के समय सरिता अग्रवाल एवं विनोद अग्रवाल ने अपने सहयोगियों के साथ नाव से भ्रमण के दौरान पोस्ता घाट पर पहुंचकर अस्ताचलगामी सूर्यदेव को विधि-विधान से अर्घ्य अर्पित किया। उन्होंने नाव से नगर क्षेत्र के विभिन्न पक्के एवं कच्चे घाटों पर घूमकर वहां की स्थिति और व्यवस्थाओं को देखा। इस दौरान घाटों पर छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं की आस्था और उत्साह देखने को मिला। वहीं, छठ महापर्व के दूसरे दिन प्रातःकाल दोनों ने नाव भ्रमण के दौरान ही कलेक्टर घाट पर पहुंचकर उदीयमान सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित किया। भगवान सूर्यदेव से नगरवासियों के सुख-समृद्धि, खुशहाली, उत्तम स्वास्थ्य एवं मंगलमय जीवन की कामना की। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने छठ महापर्व की शुभकामनाएं देते हुए सभी नगरवासियों के जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि बनी रहने की कामना की। उन्होंने पालिका के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भी इस महापर्व को सकुशल सम्पन्न कराने पर बधाई दी। भ्रमण के दौरान सभासद अशोक मौर्य, मीनू मौर्य, अजय कुशवाहा, परवेज अहमद सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा काशी प्रांत के क्षेत्रीय मंत्री बने सुभाष चौहान

गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी ने काशी क्षेत्र से सुभाष चौहान वरिष्ठ नेता भाजपा को क्षेत्रीय …