Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / उगते हुए सूर्य को अर्घ्‍य देने के साथ महापर्व डाला छठ संपन्‍न

उगते हुए सूर्य को अर्घ्‍य देने के साथ महापर्व डाला छठ संपन्‍न

गाजीपुर। उगते हुए सूर्य को अर्घ्‍य देने के साथ ही महापर्व डाला छठ का समापन हो गया। सोमवार की भोर में व्रती महिलाओं ने गंगा घाटों पर जाकर विधि विधान से छठ माता की पूजा-अर्चना की। इसके बाद उगते हुए सूर्य को अर्घ्‍य अर्पित किया गया। इसी के साथ तीन की दिन का महापर्व छठ संपन्‍न हो गया। जिले में शहर के गंगा किनारे सिकंदरपुर घाट, नवापुरा घाट, ददरीघाट, कलेक्‍टर घाट, पक्‍का घाट, स्‍टीमर घाट सहित 16 घाटों पर लाखों व्रती महिलाओं ने छठ माता की पूजा-अर्चना की। ग्रामीण अंचलों सैदपुर, सादात, देवकली, जखनियां, बिरनो, करंडा, मरदह, कासिमाबाद, भांवरकोल, बाराचंवर, मुहम्‍मदाबाद, रेवतीपुर, भदौरा, जमानियां, सदर ब्‍लाक के ग्रामीण अंचलों में छठ महापर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने मिलकर छठ महापर्व पर व्‍यापक व्‍यवस्‍था की थी। नगर के सभी गंगा घाटों पर दुल्‍हन की तरह सजाया गया था। जिलाधिकारी अनुपम शुक्‍ला व पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने गंगा घाटों और ग्रामीण अंचलो में आयोजन स्‍थल पर लगातार भ्रमण कर व्यवस्‍था किया जायजा लिया और लगातार निर्देश देते रहे। जिसके परिणाम स्‍वरुप छठ महापर्व जनपद में शांतिपूर्वक सम्‍पन्‍न हो गया।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा काशी प्रांत के क्षेत्रीय मंत्री बने सुभाष चौहान

गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी ने काशी क्षेत्र से सुभाष चौहान वरिष्ठ नेता भाजपा को क्षेत्रीय …