Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / अंर्तराष्‍ट्रीय महिला दिवस पर डीएम ने महिलाओ को किया सम्‍मानित, कहा- बैंकिंग क्षेत्र में महिलाओ की है महत्‍वपूर्ण भूमिका

अंर्तराष्‍ट्रीय महिला दिवस पर डीएम ने महिलाओ को किया सम्‍मानित, कहा- बैंकिंग क्षेत्र में महिलाओ की है महत्‍वपूर्ण भूमिका

गाजीपुर। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, क्षेत्रीय कार्यालय गाजीपुर द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2025 के उपलक्ष्य में बैंक में कार्यरत महिला स्टाफ सदस्यों के लिए एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं के योगदान को सम्मानित करना और उनके उत्कृष्ट कार्यों को प्रोत्साहित करना था। कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि गाजीपुर की जिलाधिकारी आर्यका अखौरी तथा मुख्य अतिथि केंद्रीय विद्यालय गाजीपुर की प्राचार्य बिनीता सिंह उपस्थित रहीं। इनके अतिरिक्त बैंक के क्षेत्र प्रमुख  संजय कुमार सिन्हा, उप क्षेत्र प्रमुख आशीष कुमार एवं  राजदेव कुमार सहित बैंक के अन्य वरिष्ठ अधिकारी और महिला कर्मचारी भी बड़ी संख्या में कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने महिला सशक्तिकरण और कार्यस्थल पर महिलाओं की भागीदारी पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया, साथ ही उन्होंने बैंकिंग क्षेत्र में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना की और उनके सतत विकास के लिए हरसंभव सहयोग देने की बात कही। महिला दिवस समारोह के दौरान, बैंक में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली पांच महिला अधिकारियों को विशेष सम्मान प्रदान किया गया। जिलाधिकारी  द्वारा इन अधिकारियों को सम्मान पत्र और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनके समर्पण, परिश्रम और बैंकिंग सेवा में दिए गए योगदान के लिए प्रदान किया गया। इस अवसर पर बैंक के क्षेत्र प्रमुख संजय कुमार सिन्हा ने सभी महिला अधिकारियों को बधाई दी और बैंक में उनकी महत्त्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने की दिशा में बैंक द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं और सुविधाओं की जानकारी भी दी। यह समारोह महिला सशक्तिकरण की दिशा में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के प्रतिबद्धता को दर्शाता है और यह संदेश देता है कि समाज और संस्थानों में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ावा देना आवश्यक है।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

शक्करपुर रेलवे अंडरपास के लिए एनओसी मिलने पर डॉ. जीतेन्द्र प्रसाद ने जिलाधिकारी का जताया आभार

गाज़ीपुर: जनपद गाज़ीपुर की तहसील मुहम्मदाबाद तहसील, गाज़ीपुर के अंतर्गत ग्राम शक्करपुर, थाना नोनहरा के …