Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / गाजीपुर: समाजवादी पार्टी के सांगठनिक कार्यो में लापरवाही नही होगी बर्दाश्‍त- गोपाल यादव

गाजीपुर: समाजवादी पार्टी के सांगठनिक कार्यो में लापरवाही नही होगी बर्दाश्‍त- गोपाल यादव

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी की जिला कार्यसमिति की बैठक जिलाध्यक्ष गोपाल यादव की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय लोहिया -मुलायम सिंह यादव  भवन  पर आयोजित हुई। इस बैठक  में अनवरत चल रहे पीडीए चर्चा  कार्यक्रम की समीक्षा करने के साथ साथ जनपद  में खराब कानून व्यवस्था, देश में लगातार बढ़ती मंहगाई, बेरोजगारी,भ्रष्टाचार तथा जनता‌ के सामने आ रही अन्य समस्याओं पर विस्तृत रूप से चर्चा की गयी। इस बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने कार्यकर्ताओं से सांगठनिक कार्यों को गंभीरता से लेने का निर्देश देते हुए कहा कि सांगठनिक कार्यों में लापरवाही और अनुशासनहीनता कत्तई बर्दाश्त नहीं होगी । सभी कार्यकर्ता पीडीए चर्चा कार्यक्रम में  तन मन  से सम्मिलित हो और इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करें। उन्होंने भाजपा सरकार की तानाशाही, अलोकतांत्रिक कार्यों की चर्चा करते हुए कहा कि  भाजपा को बाबा साहेब के संविधान पर विश्वास नहीं है। वह  देश पर  अपने मन-विधान और नागपुर का संविधान इस देश पर थोपना चाहती है। जिसे समाजवादी पार्टी कत्तई बर्दाश्त नही करेगी। उन्होंने  ।उन्होंनेे कहा कि भाजपा के मन मे जन्म काल से ही पिछड़ो दलितों के प्रति नफरत और विद्वेष भरा पड़ा है। उन्होंने कहा कि उनके इस मानसिकता से पता चलता है कि संविधान और लोकतंत्र मे वह विश्वास नही रखते है। वह अपनी तानाशाही और पूंजीपरस्त नीतियों से इस देश को चलाना चाहते है। उन्होंने गांधी,लोकनायक जयप्रकाश और अम्बेडकर जी का नाम लेते हुए कहा कि भाजपा के मन मे देश के महापुरूषों के लिए कोई सम्मान नही है। उन्होंने प्रदेश की खराब कानून व्यवस्था का जिक्र करते हुए कहा आज प्रदेश में हत्या, लूट, डकैती, बलात्कार की घटनाओं की बाढ़ सी आ गई है।जनता का घर से निकलना दुश्वार हो गया है। व्यापारियों में भी असुरक्षा की भावना व्याप्त है। किसी की इज्जत महफूज नहीं हैं। कानून व्यवस्था सुधारने में योगी सरकार पूरी तरह से विफल साबित हुई है। विधायक जै किशन साहू  ने कहा यह सरकार सत्ता के जोर पर अभिव्यक्ति की आजादी को छीनना चाहती है। इस सरकार का जनता के बुनियादी सवालों से कुछ भी लेना देना नही है। मंहगाई, बेरोजगारी,भ्रष्टाचार जैसी तमाम बुनियादी सवालों से जनता का ध्यान हटाने के लिए भाजपा नेता अनाप शनाप बयानबाजी करते रहते है। उन्होंने कहा मस्जिदों मे मंदिर खोजना,जातीय एवं मजहबी फितरत फैलाना इनका मूल मकसद रह गया है। मुल्क के अमन चैन के लिए मोदी-योगी सरकार खतरा बन गयी है। देशहित में  जल्द से जल्द  सत्ता से इन्हें बेदखल करना आवश्यक है। पुर्व सांसद जगदीश कुशवाहा ने कहा कि भाजपा लगातार  बाबा साहब  के खिलाफ जहर उगलती रही है। वह अपने बयानों से बाबा साहेब का ही नही बल्कि देश के संविधान का अपमान करते हैं । उन्होंने कहा कि देश की एकता,अखंडता, भाईचारे,सामाजिक न्याय, धर्मनिरपेक्षता,,समाजवाद तथा गरीबों की खुशहाली के लिए बाबा साहेब के संविधान को बचाना होगा। पुर्व विधायक त्रिवेणी राम ने कहा कि बाबा साहेब की मंशा बाबा साहेब के संविधान को बदलने की है। समाजवादी पार्टी संविधान और लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई लड़ रही है। समाजवादी पार्टी संविधान और लोकतंत्र पर हो रहे हर हमले का मुकाबला करेगी। इस बैठक में मुख्य रूप से पुर्व जिलाध्यक्ष सुदर्शन यादव,डॉ नन्हकू यादव, रविन्द्र प्रताप यादव, मुन्नी लाल राजभर,सूरज राम बागी, खेलना यादव, अशोक कुमार बिन्द,अरुण कुमार श्रीवास्तव,आशीष यादव उर्फ राहुल यादव, अमित ठाकुर,वृजदेव खरवार,सुजीत कुमार ,शौर्या सिंह,अभिषेक कुशवाहा,रामवचन यादव,डॉ जितेन्द्र भारती, विभा पाल,सुभाष यादव,डॉ समीर सिंह,तहसीन अहमद, लाल जी राम,राजेन्द्र यादव अक्षय यादव, राम विजय यादव,वंश बहादुर कुशवाहा, बलिराम यादव, आत्मा यादव,सुबच्चन यादव,मदन यादव ,केसरी यादव,संजय कन्नौजिया, यशपाल यादव, राम विजय यादव,भरत यादव,अविनाश विधार्थी,श्री राम यादव, रीता विश्वकर्मा, जगत मोहन बिन्द,नन्दलाल यादव, देवमुनि यादव, पप्पू कुशवाहा,अभिनव सिंह , पूजा गौतम,अनिता यादव, रीना यादव,राजेश यादव, विजय यादव, रामाशीष यादव,सुग्गु यादव, प्रवीण पाण्डेय,जयराम यादव, आदि मौजूद थे। इस बैठक का संचालन जिला महामंत्री कन्हैया लाल विश्वकर्मा ने किया।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

आशा बहु कमीशन के चक्कर में निजी अस्पतालों और नर्सिंग होम में करवा रही हैं प्रसव

ग़ाज़ीपुर। विश्वस्त सूत्रों से पता चला है कि देवकली और करंडा ब्लॉक में कार्यरत अधिकांश …