Breaking News
Home / खेल / प्रदेशीय विद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता में चयनकर्ता बनाए गए संजीव कुमार यादव

प्रदेशीय विद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता में चयनकर्ता बनाए गए संजीव कुमार यादव

गाजीपुर। माध्यमिक विद्यालय द्वारा आयोजित प्रदेशीय क्रिकेट प्रतियोगिता जो की आगरा मंडल के मैनपुरी जनपद में 15 से 18 नवंबर तक आयोजित होनी है उसमें नेशनल इंटर कॉलेज कासिमाबाद गाजीपुर के शारीरिक शिक्षा शिक्षक संजीव कुमार यादव को चयनकर्ता नियुक्त किया गया है। प्रदेशीय क्रिकेट जो की आगरा के मैनपुरी में होगी पूरे प्रदेश के 18 मंडलों की टीम वहां पर प्रतिभा करेगी जिसमें अंडर-19 महिला क्रिकेट में संजीव कुमार यादव चयनकर्ता का दायित्व निभाएंगे। इस प्रतियोगिता में से चुने हुए खिलाड़ी  नेशनल लेवल पर उत्तर प्रदेश के टीम का प्रतिनिधित्व करेगी। चयनकर्ता नियुक्त होने पर संजीव को जिला विद्या निरीक्षक भास्कर मिश्रा, प्रधानाचार्य दिनेश सिंह, क्रीड़ा सचिव आकाश कुमार सिंह, तरुण सिंह आदि लोगों ने बधाई दी।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

शक्करपुर रेलवे अंडरपास के लिए एनओसी मिलने पर डॉ. जीतेन्द्र प्रसाद ने जिलाधिकारी का जताया आभार

गाज़ीपुर: जनपद गाज़ीपुर की तहसील मुहम्मदाबाद तहसील, गाज़ीपुर के अंतर्गत ग्राम शक्करपुर, थाना नोनहरा के …