Breaking News
Home / अपराध / अनियंत्रित कार ने बाइक सवार को मारी टक्‍कर, एक युवक की मौत-दूसरा घायल

अनियंत्रित कार ने बाइक सवार को मारी टक्‍कर, एक युवक की मौत-दूसरा घायल

गाजीपुर। मरदह थाना क्षेत्र में वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन पर महेगवा गांव के पास सोमवार की भोर में तेज रफ्तार कार ने बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार विश्वजीत कुमार (26) की मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहे शोभनाथ गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार, थाना मुहम्मदाबाद क्षेत्र के पहाड़ीपुर निवासी विश्वजीत कुमार अपने रिश्तेदार शोभनाथ के साथ सोमवार की सुबह बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान महेगवा गांव के पास पीछे से आ रही कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को मऊ जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने विश्वजीत कुमार को मृत घोषित कर दिया। वहीं शोभनाथ का अस्पताल में इलाज चल रहा है। बताया गया कि विश्वजीत कुमार अपने ननिहाल महेगवा में 16 नवंबर को आयोजित तिलक समारोह में शामिल होने आए थे। सोमवार की भोर में वह शोभनाथ के साथ रिश्तेदारी में आए एक बुजुर्ग को खोजने के लिए निकले थे। वापस लौटते समय महेगवा के पास यह दर्दनाक हादसा हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मोहम्मदाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त कार को कब्जे में ले लिया। कार चालक अभय बरनवाल निवासी जखनियां, थाना भुड़कुड़ा को हिरासत में लिया गया है। विश्वजीत के मामा रामविलास राम निवासी महेगवा की तहरीर पर पुलिस ने चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मऊ भेज दिया है। इस दर्दनाक हादसे के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

मां कवलपति हास्पिटल शास्‍त्रीनगर की चेयरमैन डा. बीती सिंह ने की पावन छठ महापर्व पर सुख, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य की मंगलकामना

गाजीपुर। मां कवलपति हास्पिटल शास्‍त्रीनगर गाजीपुर के चेयरमैन डा. बीती सिंह ने छठ महापर्व के …