Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / साहित्यकार, नाटककार डा. शिवमूरत सिंह का निधन

साहित्यकार, नाटककार डा. शिवमूरत सिंह का निधन

गाजीपुर। साहित्य चेतना समाज की शोक सभा संस्था के संस्थापक अमरनाथ तिवारी अमर के नगर के स्वामी विवेकानन्द कालोनी स्थित आवास पर हुई। सभा में साहित्यकार,नाटककार एवं शिक्षाविद डा. शिवमूरत सिंह के निधन पर गहरा दुःख प्रकट करते हुए उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई।वक्ताओं ने कहा कि नाट्य के क्षेत्र में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता।गाजीपुर में उन्होंने कई नाटकों का स्तरीय एवं सफल मंचन कराया जिसमें यहाँ के नाट्य कलाकारों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिला।उनके अवदान को दृष्टिगत कर साहित्य चेतना समाज ने उन्हें  वर्ष 2014 में ‘गाजीपुर गौरव सम्मान’ से सम्मानित किया।बैठक में प्रमुख रूप से संजीव गुप्त,प्रभाकर त्रिपाठी,आनन्द प्रकाश अग्रवाल,हीरा राम गुप्त,डाॅ.रविनन्दन वर्मा,राजीव मिश्र,अमरनाथ तिवारी अमर,शशिकांत राय आदि उपस्थित थे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

शक्करपुर रेलवे अंडरपास के लिए एनओसी मिलने पर डॉ. जीतेन्द्र प्रसाद ने जिलाधिकारी का जताया आभार

गाज़ीपुर: जनपद गाज़ीपुर की तहसील मुहम्मदाबाद तहसील, गाज़ीपुर के अंतर्गत ग्राम शक्करपुर, थाना नोनहरा के …