गाजीपुर। विद्युत वितरण खण्ड द्वितीय आमघाट के अधीन उपकेंद्र प्रकाशनगर के फीडर लाल दरवाजा,कोयलाघाट मोहल्ला सहित उपकेंद्र रौजा के टाउन 1,टाउन 2 के मोहल्ला टाउन हाल, काजी टोला,फुल्लनपुर के विभिन्न ट्रांसफार्मरो पर जर्जर एवम पुराने एलटी के तारों को बदलकर न्यू ABC कंडक्टर तारों को लगाया जाएगा। जिसमे उपर्युक्त फीडर पर दिनांक:-10/10/2024 को भारत सरकार की योजना आरडीएसएस के अंतर्गत विद्युतीकरण एव अनुरक्षण का कार्य किया जाएगा।अतः इन क्षेत्रों में प्रातः 09:00 बजे से 05:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति आंशिक रूप से बाधित रहेगी। असुविधा के लिए खेद है। यह जानकारी अधिशासी अभियन्ता आशीष शर्मा ने दी।
[smartslider3 slider="4"]
Check Also
कृषि विज्ञान केन्द्र, आंकुशपुर, गाजीपुर के वैज्ञानिको ने किसानों को सिखाई आधुनिक सब्जी उत्पादन तकनीक
गाजीपुर। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, कुमारगंज, अयोध्या द्वारा संचालित कृषि विज्ञान केन्द्र, …
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..