Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / सांसद डॉ. संगीता बलवंत ने वृद्ध जनों के बीच मनाया जन्मदिन

सांसद डॉ. संगीता बलवंत ने वृद्ध जनों के बीच मनाया जन्मदिन

गाजीपुर। राज्य सभा सांसद डा संगीता बलवंत ने आज साधारण समारोह में वृद्ध जनों के बीच केक काटकर तथा मिष्ठान एवं फल वितरण,आशीर्वाद लेकर अपना जन्मदिन मनाया।राज्य सभा सांसद डा संगीता बलवंत आज अपने जन्मदिन अवसर पर कोतवाली क्षेत्र के हेतिमपुर स्थित वृद्धाश्रम में केक काटा और वृद्ध जनों को फल, मिष्ठान वितरण कर खुशियां मनाई।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वृद्ध जन हमारे धरोहर है,जिनकी सेवा, सानिध्य और आशीर्वाद से हमारे जीवन मे यश,सुख, समृद्धि का प्रभाव प्रबल होता है। जिनके सेवा से  हमारी मानवता मे निहित संस्कार और संस्कृति को मजबूती मिलती हैं।डा संगीता बलवंत ने कहा कि आप सबके बीच समय समय मै पहुंच कर आपका आशीर्वाद प्राप्त करती रहूंगी।इस अवसर पर जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, रंजीत कुमार राम, धर्मेन्द्र शर्मा शेखपुर प्रधान, वृद्धाश्रम की अधिक्षिका ज्योत्सना सिंह आदि ने डा संगीता बलवंत को जन्मदिन की बधाई दिया।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

पुलिस अधीक्षक ने जारी किया कटरा, महाकाल व फरसा गैंग सहित 49 गैंगों के 401 सदस्‍यों की सूची

गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा ने रविवार को पत्रकार वार्ता में जनपद के प्रचलित …