गाजीपुर। हर घर तिरंगा अभियान स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा सदर विधानसभा गाजीपुर द्वारा आयोजित तिरंगा बाइक यात्रा का शुभारंभ राज्यसभा सांसद डा. संगीता बलवंत ने किया। राज्यसभा सांसद ने कहा कि उन वीर शहीदों को हमने याद किया जिनकी वजह से आज हम स्वतंत्र हवा में सांस ले रहे हैं , हर घर तिरंगा का उद्देश्य आज जब हम देश में अमृत काल में जीवन यापन कर रहे हैं तो आज का यह स्वतंत्र माहौल हमे यूही नहीं मिला है बहुत से शहीदों और माँ भारतीय के वीर सपूतों ने अपना सिर कटाया हैं , फाँसी के फन्दे पर झूले हैं तब जा कर आज हमे यह आजादी मिली हैं और उन्हीं वीर सपूतों की स्मृति में राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर तिरंगा फहरा कर उन्हें नमन और श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय छावनी लाइन से शुरू हो कर सैनिक चौराहा होते हुए मिश्रबाजार पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके गांधी पार्क आमघाट में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी को नमन करते हुए यात्रा का समापन हुआ।

Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..