गाजीपुर। राज्यसभा सांसद डा. संगीता बलवंत ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से उनके आवास पर मुलाकात किया। मुलाकात के दौरान डा. संगीता बलवंत ने बिंद, निषाद, कश्यप, मल्लाह समाज की राजनैतिक, सामाजिक और आर्थिक विषयों पर केंद्रीय गृहमंत्री के साथ चर्चा किया। डा. संगीता बलवंत ने पूर्वांचल न्यूज डाट काम को बताया कि गृह मंत्री अमित शाह ने हर बिंदुओं के पहलुओं पर बारिकी से समझा और उन समस्याओं को दूर करने का आश्वासन दिया जिससे कि यह समाज विकास करके जल्द ही समाज की मुख्य धारा में शामिल होगा।

Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..