गाजीपुर। एसडीएम जमानियां ने ताजपुर और मथारे में अवैध रुप से एकत्र की गयी सफेद बालू माफियाओं के भंडारण पर छापा मारा। छापे से सफेद बालू माफियाओं में खलबली मच गयी। एसडीएम ने बताया कि शासन द्वारा निर्धारित मानक के अधिक जो भी खनिज सम्पदा का भंडारण करेगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। एसडीएम जमानियां ने अवैध हजारों ट्रैक्टर बालू को कुर्क कर कार्रवाई के लिए पुलिस को निर्देशित किया है।

Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..