गाजीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने शनिवार को विद्युत विभाग के अधिकारियो के साथ बैठक की। बैठक के संदर्भ में विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता दितीय सुजीत कुमार सिंह ने पूर्वांचल न्यूज डॉट काम को बताया कि जिले में भीषण गर्मी, हीट वेव, गंगा दशहरा, बकरीद, बड़े मंगल के त्यौहार को देखते हुए विभिन्न विंदुओ पर विचार-विमर्श हुआ। जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग के अधिकारियो को दिशा-निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने तत्काल जिले के सभी डिवीजन में कंट्रोल रूम की स्थापना करने का निर्देश दिया जिससे कि उपभोक्ता कभी भी विद्युत फाल्ट होने पर सूचना कंट्रोल रूम को दें सकें और विभाग तत्काल सूचना पर मरम्मत कार्य करा सकें। जिलाधिकारी के निर्देश पर जिले के सभी डिवीजन में कंट्रोल रूम स्थापित कर मोबाईल नं. जारी कर दिये गये है।
प्रथम डिवीजन लालदरवाजा और सेकेंड डिवीजन आमघाट मोहम्दाबाद एवम गाजीपुर टाउन टोल फ्री नम्बर सर्किल ऑफिस 9453047253
तृतीय डिवीजन सैदपुर टोल फ्री नम्बर 9450963500
चतुर्थ डिवीजन जमानिया टोल फ्री नम्बर 9532428905
इस पर गाजीपुर के समस्त विद्युत उपभोक्ता इन इन टोल फ्री नंबर पर अपने अपने क्षेत्र में विद्युत सप्लाई एवम अन्य शिकायत संबंधित जानकारी ले सकते हैं।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..