Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / पीएम मोदी को तीसरी बार एनडीए का नेता चुने जाने पर भाजपा नेताओ ने दी बधाई, कहा- मोदी के देश के गौरव  

पीएम मोदी को तीसरी बार एनडीए का नेता चुने जाने पर भाजपा नेताओ ने दी बधाई, कहा- मोदी के देश के गौरव  

गाजीपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सर्वसम्मति से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन का नेता चुने जाने तथा लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर भारतीय जनता पार्टी ने जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष सुनील सिंह की अध्यक्षता में बैठक कर हर्ष जताते हुए सरकार को समर्थन करने वाले दलों को धन्यवाद आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश के गौरव है और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में सभी शामिल दल बधाई के हकदार है जिन्होंने देश के प्रगति और विकास की चल रही निरंतरता को बनाए रखने में नैतिकता से पूर्ण महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया है।पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय ने कहा कि लोकसभा चुनाव में विपक्षी इंडी गठबंधन ने जनता में संविधान के प्रति भय का भाव दिखा कर लोगों में भ्रम पैदा किया है। लेकिन देश की जनता ने इन्हें नकार दिया है।पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने कहा कि जन जन के विकास ,देश की सभ्यता,संस्कृति का समग्र उत्थान और सम्मान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पूर्ण होगा।अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष गुलाम कादिर राइनी, जिला महामंत्री दयाशंकर पांडेय ने भी सम्बोधित किया। संचालन महामंत्री प्रवीण सिंह ने किया।बैठक में अखिलेश सिंह, ओमप्रकाश गुप्ता, सुनील गुप्ता, शशि प्रकाश सिंह, सुरेश बिंद, सनी चौरसिया, नंदू कुशवाहा, अभिनव सिंह, गर्वजीत सिंह, नितीश दुबे, महेंद्र जायसवाल, मुरली कुशवाहा, निखिल राय, सुजीत राय, जावेद अहमद ,हर्षित सिंह, रूपक तिवारी, अजय कुशवाहा, हेमंत त्रिपाठी, काशीनाथ तिवारी, सुरेंद्र सिंह, पंकज तिवारी,लाल जी गुप्ता, पवनसुत गुप्ता ,गौरव श्रीवास्तव, अनिल राय, प्रमोद राय ,विनोद दुबे एवं अन्य सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता  उपस्थित रहे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

महात्मा गांधी और शास्त्री जयंती पर अर्श पब्लिक स्कूल के बच्चों ने चलाया सफाई अभियान

गाजीपुर। गांधी जयंती और शास्त्री जयंती के शुभ अवसर पर क्षेत्र में स्थित अर्श पब्लिक …