गाजीपुर। नंदगंज बाजार के स्टेशन चौराहे पर हैंड पंप न रहने से इस भीषण गर्मी में प्राइवेट और रोडवेज बस का स्टॉप होने के बावजुद उससे यात्रा करने वाले यात्रियों को पेयजल की व्यवस्था न होने की वजह से पानी के लिए इधर उधर भटकना पड़ता है।जिससे दुकानों पर से बोतल का पानी खरीदने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।नागरिकों की सुविधा को देखते हुवे सरकार की तरफ से हर सावर्जनिक स्थानों पर हैंड पंप लगाने की व्यवस्था है लेकिन नंदगंज बाजार के चौराहो पर सावर्जनिक हैंड पंप न लगने से लोगो मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है।जनता के हित को देखते हुवे इस तरफ कोई भी जनप्रतिनिधि ध्यान नहीं दे रहा है।बाजार के लोगो ने जिला प्रशासन से मांग किया है कि हैंड पंप लगवाया जाय।
[smartslider3 slider="4"]
Check Also
पुलिस अधीक्षक ने जारी किया कटरा, महाकाल व फरसा गैंग सहित 49 गैंगों के 401 सदस्यों की सूची
गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा ने रविवार को पत्रकार वार्ता में जनपद के प्रचलित …
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..