Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / नंदगंज सरकारी अस्पताल के कर्मचारियों ने मेडिकल ऑफिसर के साथ मनाई होली

नंदगंज सरकारी अस्पताल के कर्मचारियों ने मेडिकल ऑफिसर के साथ मनाई होली

गाजीपुर। रंगों का त्योहार होली का खुमार हर जगह देखने को मिल रहा है होली के एक दिन पूर्व  चारों ओर उल्लास और खुशी का माहौल है। हर कोई होली के रंग में रंगा नजर आ रहा है। इसीक्रम  में आज रविवार को नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नंदगंज में अस्पताल के कर्मचारियों ने मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर शालनी भास्कर के साथ होली मनाई। अस्पताल के कर्मचारियों ने मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर शालनी भास्कर को अबीर-गुलाल और रंग लगाकर होली की बधाई दी। अस्पताल के कर्मचारियों ने होली की खुशी मे  परिसर में  अबीर-गुलाल उड़ाया और त्योहार एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की बधाई देते दिखे। नंदगंज सरकारी अस्पताल की मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर शालनी भास्कर ने कहा कि होली खुशियों का त्योहार है और होली मेल-मिलाप का भी त्योहार है। इसमें सभी गिले शिकवे भूलकर लोगों को एक-दूसरे के साथ मिल कर होली मानने से ही इस पर्व का महत्व हैं। इस मौके पर अस्पताल कि मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर शालनी भास्कर,संजय कुमार,अमन सिंह,अजय कुमार बिंद,जावेद अख्तर,धनश्याम,सिद्धार्थ, मोहम्मद मसूद,धंजय आदि लोग उपस्थित थे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

कृषि विज्ञान केन्द्र, आंकुशपुर, गाजीपुर के वैज्ञानिको ने किसानों को सिखाई आधुनिक सब्जी उत्पादन तकनीक

गाजीपुर। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, कुमारगंज, अयोध्या द्वारा संचालित कृषि विज्ञान केन्द्र, …