गाजीपुर। देवली सलामतपुर स्थित गोपीनाथ पीजी कॉलेज में भीषण सर्दी और कोहरे के बीच हर्षोल्लास से गणतंत्र दिवस मनाया गया। झंडारोहण महाविद्यालय के संरक्षक राकेश तिवारी ने किया। राकेश तिवारी ने कहा कि 26 जनवरी 1950 को हमारे गणतंत्र का जन्म हुआ। इस दिन हमने स्वयं भारत का संविधान दिया। उन्होनें कहा कि एक समय था कि हमारे देश को और हमारे देश के लोगों को दुनियां के तमाम देश एक हीन भावना की दृष्टिकोण से देखते थे इन सबके बावजूद आज हमने दुनिया के सामने अपनी एक विशेष छाप छोड़ी है। इस अवसर पर कालेज की प्राचार्या डॉ सुधा त्रिपाठी, अंजना तिवारी, डॉ गिरीश चंद्र, सईदुज़्ज़फर, जगदम्बा चौबे, प्रतिमा पांडेय, विजय लक्ष्मी त्रिपाठी, रंजना पांडेय, चन्द्रकेश दूबे, रणजीत यादव, अंकित राय आदि के अतिरिक्त महाविद्यालय की छात्राएं व कर्मचारी उपस्थित रहे।
[smartslider3 slider="4"]
Check Also
पुलिस अधीक्षक ने जारी किया कटरा, महाकाल व फरसा गैंग सहित 49 गैंगों के 401 सदस्यों की सूची
गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा ने रविवार को पत्रकार वार्ता में जनपद के प्रचलित …
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..