गाजीपुर। रिलायंस फाउंडेशन द्वारा खरीफ की मुख्य फसल धान से संबंधित फसल चक्र के दौरान किसानों की समस्याओं का आडियो कान्फ्रेंस का आयोजन किया गया जिससे जिला गाजीपुर के कासिमाबाद तहसील के शेखनपुर गांव में उनके रबि सीजन में होने वाली विभिन्न समस्याओं का समाधान रिलायंस फाउंडेशन के विभिन्न तकनीकी आधारित कार्यक्रम के माध्यम से पूरे फसल चक्र के अवधि के दौरान किया जा सके।यह कार्यक्रम डिजिटल फार्म वर्चुअल स्कूल के किसानों के साथ किया गया।इस कार्यक्रम के दौरान आंकुशपुर कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ जे पी सिंह ने किसानों की समस्याओं का जैसे गेंहू कि बीज, खेत कि तैयारी, बीज शोधन, पराली, धान कि कटाई, खेत में पुआल जलाने की समस्या कि समाधान उनके द्वारा पूछे गए प्रश्न के माध्यम से किया। इस कार्यक्रम में महिला किसानों को रिलायंस फाउंडेशन के हेल्पलाइन नंबर 1800-419-8800 के बारे में भी किसानों को बताया गया।
[smartslider3 slider="4"]
Check Also
शाहफैज स्कूल गाजीपुर में बाल दिवस पर उमंग और उल्लास की धूम, खेल महोत्सव का भव्य समापन
गाजीपुर। शाह फ़ैज़ पब्लिक स्कूल, गाजीपुर में बाल दिवस के अवसर पर तीन दिनों से …
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..