गाजीपुर। जिले के गहमर रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला मां कामख्या मंदिर जाने के लिए घर से निकली थी। इधर, हादसे की जानकारी मिलते ही पहुंचे परिजनों के रोने-बिलखने से चीख-पुकार मची रही। वाराणसी जनपद के छित्तूपुर भोजूबीर निवासी उमा देवी (55) पत्नी रामलाल पड़ोस की एक महिला के साथ मां कामाख्या के दर्शन के लिए पैसेंजर ट्रेन से गहमर आ रही थी। पैसेंजर ट्रेन गहमर स्टेशन से पहले लूप लाइन में खड़ी हो गई। महिला ट्रेन से नीचे उतरकर रेलवे ट्रैक पार करने लगी। इसी दौरान ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। स्टेशन मास्टर की सूचना के बाद मौके पर पर पहुंची जीआरपी ने शव को मर्चरी हाउस भेजवा दिया। इधर उमा देवी के परिवार के लोग भी रोते- बिलखते मर्चरी हाउस पहुंच गए। जीआरपी प्रभारी संतोष ओझा ने बताया कि मृतका के परिजनों को बुलाया गया है। कागजी कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
[smartslider3 slider="4"]
Check Also
शाहफैज स्कूल गाजीपुर में बाल दिवस पर उमंग और उल्लास की धूम, खेल महोत्सव का भव्य समापन
गाजीपुर। शाह फ़ैज़ पब्लिक स्कूल, गाजीपुर में बाल दिवस के अवसर पर तीन दिनों से …
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..