गाजीपुर! मेडिकल कॉलेज में डायलसिस के लिए भर्ती शिवाजी चौहान निवासी आजमगढ़ को बी.पॉजिटिव ब्लड की अति आवश्यकता थी और बी.पॉजिटिव ग्रुप का ब्लड हफ़्तों से ब्लड बैंक में उपलब्ध नही था जिसके कारण मरीज शिवाजी चौहान का डायलसिस नहीं हो पा रहा था, और उनकी हालत बिगड़ती ही जा रही थी। मरीज शिवाजी चौहान के परिजन ब्लड के लिए संपर्क किये पर मैं भी ब्लड की व्यवस्था कराने में असमर्थ था तभी समाजसेवी कुंवर वीरेंद्र सिंह के व्हाट्सअप मैसेज पर जीआरपी सिटी कार्यालय में तैनात मनोज यादव का मैसेज आया कि किसी असहाय, मजबूर को ब्लड की जरूरत होगी तो बताइयेगा। तभी मुझे भगवान की याद आई कि भगवान अपने लोगों की किसी न किसी रूप में मदद जरूरत करते है। मनोज यादव को असहाय, लाचार मरीज के जीवन दान देने के लिए फरिश्ता बनाकर भेजे है। मैं फोन करके मनोज यादव को इस असहाय, लाचार डायलसिस मरीज के बारे में बताया तो मनोज यादव बिना समय गवाए ब्लड बैंक आकर डायलिसिस के लिए भर्ती शिवाजी चौहान के लिए ब्लड दान किये।
Home / ग़ाज़ीपुर / समाजसेवी वीरेंद्र सिंह के पहल पर जीआरपी सिपाही मनोज यादव ने रक्तदान कर बचाई मरीज की जान
[smartslider3 slider="4"]
Check Also
शक्करपुर रेलवे अंडरपास के लिए एनओसी मिलने पर डॉ. जीतेन्द्र प्रसाद ने जिलाधिकारी का जताया आभार
गाज़ीपुर: जनपद गाज़ीपुर की तहसील मुहम्मदाबाद तहसील, गाज़ीपुर के अंतर्गत ग्राम शक्करपुर, थाना नोनहरा के …
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..