Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / विद्युत मजदूर पंचायत ने संविदाकर्मी व मीटर रिडरो के समस्‍याओ के संदर्भ में डीएम को सौंपा पत्रक

विद्युत मजदूर पंचायत ने संविदाकर्मी व मीटर रिडरो के समस्‍याओ के संदर्भ में डीएम को सौंपा पत्रक

गाजीपुर। विद्युत मजदूर पंचायत उत्‍त्‍र प्रदेश के तत्‍वावधान में जिलाधिकारी को पत्रक सौंपा गया। जिसमें गाजीपुर के विद्युत संविदाकर्मी तथा मीटर रिडरो के तीन माह का बकाया मानदेय और निकाले गये 37 संविदाकर्मियो को वापस काम पर रखने की मांग की गयी। इस संदर्भ में जिला‍ध्‍यक्ष अरबिंद कुशवाहा और विजय शंकर राय जिला मंत्री ने बताया कि गाजीपुर में विद्युत संविदाकर्मी से भारत इंटर प्राईजेज और मीटर रिडरो से कार्य कराने के लिए मिस्‍टर स्‍टलिंग कम्‍पनी को नियुक्‍त किया गया है जिसमें सारे कर्मचारी अत्‍यंत वेतन भोगी है। दोनो कंपनी द्वारा पिछले तीन माह से मानदेय का भुगतान नही किया गया, और जिससे वह भुखमरी के कगार पर आ गये है। मीटर रिडरो का 18 माह का पीएफ का पैसा अभी तक जमा नही किया गया है, इसके अलावा 37 संविदाकर्मी को बिना कारण उन्‍हे हटा दिया गया है जिसके चलते उसके परिवार के सामने भुखमरी उत्‍पन्‍न हो गयी है।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

6 लाख 19 हजार 400 पशुओं का होगा एफएमडी टीकाकरण  

गाजीपुर। अनुपम शुक्ला, जिलाधिकारी गाजीपुर द्वारा बुद्धवार को पशुपालन विभाग, जनपद गाजीपुर द्वारा राष्ट्रीय पशु …