Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / अटल आवासीय विद्याल करसड़ा वाराणसी में प्रवेश के लिए 352 परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा

अटल आवासीय विद्याल करसड़ा वाराणसी में प्रवेश के लिए 352 परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा

गाजीपुर। उ0प्र0 भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड, लखनऊ द्वारा पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों को निःशुल्क आवासीय शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित अटल आवासीय विद्यालय, करसड़ा (राजातालाब), वाराणसी में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा-06 एवं कक्षा-09 में प्रवेश हेतु जनपद गाजीपुर में प्रवेश परीक्षा सकुशल सम्पन्न कराई गई। अटल आवासीय विद्यालय, करसड़ा, जनपद वाराणसी में शैक्षणिक सत्र 2026दृ27 हेतु कक्षा-06 में कुल 160 सीटें (80 बालक एवं 80 बालिकाएं) तथा कक्षा-09 में कुल 64 सीटें (33 बालक एवं 31 बालिकाएं) उपलब्ध हैं। उक्त सीटों पर प्रवेश मण्डल स्तर पर आयोजित प्रवेश परीक्षा के आधार पर तैयार की जाने वाली मेरिट सूची के माध्यम से किया जाएगा। श्रम विभाग के तत्वाधान में एम.ए.एच. इण्टर कॉलेज, बरबरहना, गाजीपुर में आयोजित इस प्रवेश परीक्षा में कक्षा-06 के लिए निर्धारित 228 अभ्यर्थियों के सापेक्ष 227 तथा कक्षा-09 के लिए निर्धारित 128 अभ्यर्थियों के सापेक्ष 125 अभ्यर्थी सम्मिलित हुए। कक्षा-06 की परीक्षा प्रातः 11रू00 बजे से अपराह्न 01रू00 बजे तक तथा कक्षा-09 की परीक्षा प्रातः 11रू00 बजे से अपराह्न 01रू30 बजे तक शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हुई। उक्त परीक्षा का आयोजन जिलाधिकारी गाजीपुर अविनाश कुमार के निर्देशन में तथा अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) दिनेश कुमार के नेतृत्व में सम्पन्न कराया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य खालिद आमिर, सेक्टर मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात डिप्टी कलेक्टर न्यायिक मोहम्मदाबाद रणविजय, स्टैटिक मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात लोकेंद्र कुमार, श्रम प्रवर्तन अधिकारी मनोज कुमार राजपूत सहित श्रम विभाग के कर्मचारीगण एवं विद्यालय के अध्यापकगण उपस्थित रहे। परीक्षा के सफल संचालन में सहायक श्रम आयुक्त गाजीपुर अभिषेक सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। परीक्षा जनपद में शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न हुई।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

श्री चित्रगुप्त वंशीय सभा, ददरी घाट गाजीपुर के तत्‍वावधान में भव्‍य होली मिलन समारोह व कवि सम्‍मेलन का हुआ आयोजन

गाजीपुर। जनपद की अग्रणी सामाजिक संस्था श्री चित्रगुप्त वंशीय सभा, ददरी घाट गाजीपुर द्वारा होली …