गाजीपुर। सेण्ट जोसफ स्कूल एकावसपट्टी भितरी परिसर मे अर्तराष्ट्रीय महिला दिवस लहुरी काशी FPO डायरेक्टर अंजू चतुर्वेदी की अध्यक्षता मे मनाया गया।इस अवसर पर विशिष्ट अतिधि के रूप मे ‘संस्था की वाराणसी महिला कोर्डीनेटर, सिस्टर उषा जी,सिस्टर रूपा जी, मिशन इनचार्ज ‘फादर प्रेम जी’, यु०पी. बैंक भितरी के मॆनेजर ऋतुराज जी मॊजूद थॆ।कार्यक्रम के आरम्भ मे मां सरस्वती के चित्र के सामने दीप प्रज्वलित करके माल्यापर्ण के पश्चात शुरू किया गया।छात्र व छात्राओं ने मां सरस्वती बन्दना,स्वागत गीत,राष्ट्रीय गीत,होली गीत,नाटक,प्रहसन सहित रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी। इस अवसर पर चाङी के ग्राम प्रधान सुनिता जी, संत जोसफ स्कूल भितरी के सिस्टर दोमनिका जी ,महिला चेतना संघ की प्रतिनिधि बेगम नाज़मा जी, होली क्रास कोनवेन्ट के सुपिरियर, सिस्टर अगस्ता जी., संस्था की कोर्डीनेटर गाजीपुर सिस्टर अगनेस जी, स्वयं सहायता समूह प्रतिनिधि आशा जी तथा देवकली ब्लाक के बी एम. एम. नेहा जी,गीता जी,बीना जी,रूपा जी,ऊषा जी,बिन्दू जी, आदि लोग मॊजूद थॆ।कार्यक्रम के अंत मे फादर प्रेम जी आये हुए अतिथियों का स्वागत करते हुए सहयोगियों के प्रति आभार ब्यक्त किया।

Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..