गाजीपुर। नंदगंज रेलवे क्रॉसिंग पर फाटक बंद होने के बावजूद कई बाइक सवार अपनी जान जोखिम में डालकर रेलवे लाइन पार करने का प्रयास करते नजर आ रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार जल्दबाजी और लापरवाही के चलते बाइक और साइकिल चालक बंद फाटक के नीचे से वाहन निकालकर ट्रैक पार कर लेते हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रेन के आवागमन के दौरान सुरक्षा के दृष्टिगत फाटक बंद किया जाता है, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचाव हो सके। इसके बावजूद कुछ लोग नियमों की अनदेखी करते हुए जबरन निकलने की कोशिश करते हैं। ऐसी घटनाएं केवल नंदगंज ही नहीं बल्कि अन्य स्थानों पर भी सामने आती रहती हैं, जहां दोपहिया चालक बंद फाटक के नीचे से गुजरकर अपनी और दूसरों की जान खतरे में डाल देते हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन और रेलवे विभाग से रेलवे क्रॉसिंग पर निगरानी बढ़ाने, लोगों को जागरूक करने तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि संभावित हादसों को रोका जा सके।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..