Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / माँ कवलपाती हॉस्पिटल में मनाया गया अंतरराष्‍ट्रीय महिला दिवस, बोलीं डा. बीती सिंह- ईश्‍वर की श्रेष्‍ठ रचना है नारी

माँ कवलपाती हॉस्पिटल में मनाया गया अंतरराष्‍ट्रीय महिला दिवस, बोलीं डा. बीती सिंह- ईश्‍वर की श्रेष्‍ठ रचना है नारी

गाजीपुर। माँ कवलपाती हॉस्पिटल में रविवार को महिला सशक्तिकरण दिवस बड़े ही उत्साह और सम्मान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर अस्पताल के स्टाफ और कर्मचारियों ने मिलकर महिलाओं के सम्मान और उनके योगदान को सराहा। कार्यक्रम की शुरुआत सिस्टर रीतू सिंह और सिस्टर शालू यादव के हाथों केक काटकर की गई। इस दौरान अस्पताल का माहौल खुशी और उत्साह से भर गया तथा सभी ने एक-दूसरे को शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर डॉ. बीती सिंह ने भी केक काटकर सभी को महिला सशक्तिकरण दिवस की शुभकामनाएँ दीं और उपस्थित सभी बहनों तथा कर्मचारियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने अस्पताल के कार्यों में सहयोग देने के लिए सभी स्टाफ की सराहना करते हुए कहा कि महिलाओं की मेहनत और समर्पण से ही संस्थान निरंतर आगे बढ़ता है। डा. बीती सिंह ने कहा कि ईश्‍वर की श्रेष्‍ठ रचना है नारी। यह समाज में मां, बहन, पत्‍नी, बेटी जैसे बहुमूल्‍य भूमिका अपना कर एक श्रेष्‍ठ समाज को निर्माण करती हैं। परिवार, समाज और देश को बुलंदी पर पहुंचाने में नारी की महत्‍वपूर्ण भूमिका होती है। उन्‍होने कहा कि आज नारी हर जगह प्रशासनिक, चिकित्‍सा, स्‍वास्‍थ्‍य, अंतरि‍क्ष, सेना, पुलिस हर जगह अपना महत्‍वपूर्ण योगदान दे रही हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी ने मिलकर यह संकल्प लिया कि समाज में महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण के लिए हमेशा प्रयास करते रहेंगे। कृष्‍णा स्‍कूल और जलसा गार्डन में भी धूमधाम के साथ मनाया गया अंतरराष्‍ट्रीय महिला दिवस।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

अंतरराष्‍ट्रीय महिला दिवस पर मेधावी छात्राओं को प्रशस्ति पत्र और मुख्‍य सेविकाओं को प्रदान किया गया नियुक्ति पत्र

गाजीपुर। नारी शक्ति की बात योगी जी के साथ, 08 मार्च, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के …