Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

गाजीपुर। गाधिपुरम बोरसिया स्थित सत्यदेव ग्रुप ऑफ़ कॉलेजेस के अंतर्गत सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अनूठा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता में सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य चंद्रसेन तिवारी ने बताया की जैसे रंग-बिरंगे फूल, पौधे, प्राकृतिक वनस्पति हम सबके लिए शुद्ध वातावरण प्रदान करते हैं ठीक उसी प्रकार महिलाएं हमारे परिवार समाज देश या सार्वभौमिक समाज को एक सुखद एवं अनुकूल परिवेश प्रदान करती हैं । हम यूं कह सकते हैं कि हमारे जीवन में सिर्फ प्रकृति ही सुखद वातावरण नहीं प्रदान करती बल्कि हमारे समाज की महिलाएं भी पारिवारिक प्रकृति हैं जो सुख शांति संतुष्टि और जीने योग्य वातावरण प्रदान करती हैं। इसी क्रम में उन्होंने बताया की इस बार सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल परिवार ने विद्यालय की प्रबंधक डॉक्टर प्रीति सिंह समेत सभी महिला कर्मचारियों को स्वस्थ पौधे भेंट कर महिला दिवस को सुचिता पूर्वक मनाया। वर्तमान सामाजिक परिवेश में महिला सशक्तिकरण की सबसे मजबूत कड़ी डॉक्टर प्रीति सिंह ने कहा की पौधे जैसे प्रकृति से अपना सारा आजीविका के साधन, संसाधन प्राप्त कर सभी जीवधारियों के उत्थान के लिए समर्पित होते हैं उसी तरह महिलाएं भी कम से कम खर्चे में अपने परिवार समाज को निरंतर मजबूत बनाने के लिए तत्पर रहती हैं। अंत में उन्होंने महिला दिवस के अवसर पर सभी महिलाओं को एकजुट होकर एक उत्तम, स्वस्थ तथा स्वावलंबन महिला समाज बनाने के लिए संदेश दी। इस अवसर पर सत्यदेव ग्रुप ऑफ़ कॉलेजेस के प्रबंध निदेशक प्रोफेसर सानंद सिंह ने नारी शक्ति को महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर समस्त नारी शक्ति को नमन व वंदन करता हूं। महिलाएं किसी भी राष्ट्र के निर्माण और विकास का मुख्य आधार हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में मातृशक्ति के सम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन के लिए हम सभी कृतसंकल्पित हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि हमारी सभी बहन-बेटियाँ सशक्त, स्वावलंबी और खुशहाल रहें तथा उनके जीवन में सदैव मुस्कान और सफलता बनी रहे। इस अनुपम अवसर पर आवेश कुमार, अवनीश राय, सुनील सिंह अमित कुमार सिंह, दिग्विजय उपाध्याय, अमित रघुवंशी, श्रेया सिंह, भोली त्रिपाठी, श्वेता पांडे, अर्चना पांडे, इंदुकला, जानकी गुप्ता,  सुषमा अंबिका, सुष्मिता यादव, ऋतंभरा, प्रीतिमा, वंदना, इंद्रावती, निर्मला, सोनी समेत सभी शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी गण उपस्थित थे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

अंतरराष्‍ट्रीय महिला दिवस पर मेधावी छात्राओं को प्रशस्ति पत्र और मुख्‍य सेविकाओं को प्रदान किया गया नियुक्ति पत्र

गाजीपुर। नारी शक्ति की बात योगी जी के साथ, 08 मार्च, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के …