Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / भाजपा का इतिहास त्याग, तपस्या और राष्ट्र समर्पण की भावना से भरा हुआ है- भानुप्रताप सिंह

भाजपा का इतिहास त्याग, तपस्या और राष्ट्र समर्पण की भावना से भरा हुआ है- भानुप्रताप सिंह

गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी के पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान-2026 के अंतर्गत सदर पश्चिमी मंडल की दो दिवसीय कार्यशाला का उद्घाटन रविवार को ओमप्रकाश राय की अध्यक्षता में बाबा घरभरन दास शिक्षा निकेतन में हुआ। प्रशिक्षण वर्ग के उद्घाटन सत्र (प्रथम सत्र) के वक्ता पूर्व जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने “भाजपा का इतिहास और विकास” विषय पर विस्तार से विचार रखते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी का इतिहास त्याग, तपस्या और राष्ट्र समर्पण की भावना से भरा हुआ है। उन्होंने बताया कि जनसंघ के दौर से लेकर आज तक पार्टी ने अनेक संघर्षों का सामना करते हुए देश की राजनीति में एक मजबूत स्थान बनाया है। उन्होंने कहा कि पार्टी के महान विचारकों जैसे दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद के सिद्धांत ने संगठन को वैचारिक आधार प्रदान किया। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी देश के विकास, सुशासन और गरीब कल्याण के संकल्प को साकार कर रही है। द्वितीय सत्र को पूर्व जिलाध्यक्ष बृजेन्द्र राय ने “वैचारिक अधिष्ठान” विषय पर संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की राजनीति राष्ट्रवाद, सांस्कृतिक मूल्यों और समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुँचाने की सोच पर आधारित है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएँ। इस सत्र की अध्यक्षता जिला कोषाध्यक्ष अच्छेलाल गुप्ता ने  तथा संचालन जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा ने किया। तीसरे सत्र को क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा ने संबोधित करते हुए भाजपा की कार्यपद्धति पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता, अनुशासन और समर्पण से ही संभव है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने के लिए निरंतर जनसंपर्क और सेवा कार्यों में लगे रहना भाजपा का परम लक्ष्य है। कार्यशाला के उद्घाटन से पूर्व उपस्थित कार्यकर्ताओं का कल्पना कुशवाहा, रोली शर्मा और प्रतिभा शर्मा द्वारा रोली-चंदन लगाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ भारत माता की छवि तथा महान चिंतकों दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर तथा दीप प्रज्वलित कर वंदे मातरम् गान के साथ किया गया। उद्घाटन से पूर्व कार्यशाला में अपेक्षित कार्यकर्ताओं का ऑनलाइन पंजीकरण भी कराया गया। अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत अभिनन्दन किया गया। यह वर्ग प्रशिक्षण रात्रि प्रवास के साथ दो दिवस और विभिन्न विषयों के सात सत्रों में पूर्ण होगा। इस अवसर पर जिला महामंत्री प्रवीण सिंह, दयाशंकर पांडेय, कोषाध्यक्ष अच्छेलाल गुप्ता, अवधेश राजभर, गोपाल राय, काशी चौहान, मुरली कुशवाहा,उदय प्रताप सिंह, संजय बिंद,अरविन्द सिंह, हजारी वर्मा, रजनीश तिवारी,सूर्यशेखर सिंह सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

अंतरराष्‍ट्रीय महिला दिवस पर मेधावी छात्राओं को प्रशस्ति पत्र और मुख्‍य सेविकाओं को प्रदान किया गया नियुक्ति पत्र

गाजीपुर। नारी शक्ति की बात योगी जी के साथ, 08 मार्च, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के …