गाजीपुर। नारी शक्ति की बात योगी जी के साथ, 08 मार्च, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं से लाभान्वित वाराणसी मंडल के जनपद गाजीपुर की महिलाओं का मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के साथ वर्चुअल माध्यम से संवाद कार्यक्रम आडिटोरियम सभागार निकट विकास भवन में सम्पन्न हुआ। इस दौरान जनपद गाजीपुर के विभिन्न क्षेत्रों/योजनाओं मे उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओ,जनपद मे सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली मेधावी छात्राओ को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करने के साथ नव चयनित मुख्य सेविका को नियुक्ति पत्र दिया गया। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर जुपिटर आडिटोरियम इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान लखनऊ से मुख्यमंत्री ने जनपद गाजीपुर की लाभार्थी महिला प्रमिला देवी से वर्चुअल संवाद कर सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओ की जानकारी ली। वर्चुवल संवाद के दौरान ग़ाज़ीपुर की ग्राम पंचायत दुर्खुशी ,विकास खंड मरदह की रहने वाली प्रमिला के पति के देहान्त के बाद दुनिया उजाड़ गई थी, चारों और अँधेरा छा गया था। ऐसे में योगी सरकार की आर्थिक योजनाओं का सहरा मिला तब उनकी जिंदगी से धीरे-धीरे अँधेरा छटने लगा है। प्रमिला योगी सरकार के एक नहीं कई योजनाओं से लाभान्वित हो रही है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में ग़ाज़ीपुर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुडी खुद प्रमिला देवी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बताया कि उनको निराश्रित महिला पेंशन,कन्या सुमंगला योजना बेटी को, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना दोनों बच्चों के शिक्षा और भरण-पोषण हेतु, उज्ज्वला गैस कनेक्शन,पात्र गृहस्थी के तहत राशन मिलता है ,और वे कम्पोज़िट विद्यालय में रसोईया का काम भी कर रही है। मुख्यमंत्री ने प्रमिला देवी के हौसले की तारीफ की और कहा कि आपको सभी योजनाओं के बारे में अच्छी जानकारी है, उन्होंने आयुष्मान योजना से जुड़े होने की बात पूछी, इस योजना से जुड़े नहीं होने पर उनको जुड़ने की बात मुख्यमंत्री ने कहा। मुख्यमंत्री ने रसोइयो के लिए 05 लाख रूपये तक के ईलाज हेतु आयुष्मान कार्ड योजना के बारे में भी बताया और कहा 1 अप्रैल से इसका लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री ने प्रमिला देवी की तारीफ करते हुए कहा की आपने एक उदाहरण प्रस्तुत किया है, महिला चाहे तो अपने पैरो पर अपने दम पर खड़ी हो सकती है, ये अपने करके दिखाया है। अपने घर के साथ ही आप रसोइयां का काम करके बच्चो को समय से खिला रही है, और शासन की योजनाओं की जानकारी रख रही है। आपको और आपके परिवार को जो आपके कार्याे का समर्थन करते है ,सबको बधाई दिया। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महिलाओं को नारी शक्ति का प्रतीक बताया और उनके योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं के विकास के लिए प्रतिबद्ध है और उनके लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। महिलाओं को केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ दिया गया, जिससे उनके जीवन में सुधार हो सके और अपना व्यवसाय शुरू कर सकें। कार्यक्रम के दौरान नारी शक्ति के सम्मान मे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महिलाओं को नारी शक्ति का प्रतीक बताया और उनके योगदान की सराहना की। कार्यक्रम में महिलाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया और अपने अनुभव साझा किए। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने उपस्थित महिलाओं अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामना देते हुए कहा कि अगर महिलाएं सशक्त होगी तो हमारा देश भी सशक्त बनेगा, प्रधान मंत्री एंव मुख्य मंत्री के नेतृत्व मे जो योजनाएं चल रही है उससे आच्छादित होकर उन तमाम योजनाओं से लाभ प्राप्त करके आप समाज को उत्कृष्ट स्थान पर ला सकती है। डा0भीम राव अम्बेडकर, महात्मा गांधी, स्वामी विवेकानन्द जी ने कहा था, किसी राज्य की उन्नति तभी सम्भव है जब वहां की महिलाएं आत्म निर्भर होगी। तभी वह राज्य/देश उन्नति के मार्ग पर अग्रसर होगा। कार्यक्रम मे विभिन्न क्षेत्रों/योजनाओं मे उत्कृष्ट कार्य करने वाली 50 महिलाओ,जनपद मे सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली मेधावी छात्राओ को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करने के साथ नव चयनित मुख्य सेविका साक्षी सिंह को नियुक्ति पत्र दिया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी अविनाश कुमार, मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, जिला विकास अधिकारी सुभाष चंद्र सरोज, जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय सोनी, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी अखिलेश जायसवाल, सूचना अधिकारी राकेश कुमार, के अतिरिक्त लगभग 450 लाभार्थी महिलाएं उपस्थित थी।

Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..