Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / गाजीपुर में एक सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रही हैं गंगा  

गाजीपुर में एक सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रही हैं गंगा  

गाजीपुर। गंगा नदी के जल स्तर में अब बढ़ाव फिर से शुरू हो गया है। शुक्रवार को भी एक सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से नदी में जल स्तर बढ़त दर्ज किया गया। इससे गंगा नदी के तटवर्ती इलाकों में रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ती जा रही है। हालांकि अधिकारी भी अपने स्तर से नजर रखे हुए हैं। गंगा नदी के बढ़ रहे जल स्तर पर प्रशासन स्तर से लगातार नजर रखी जा रही है। हर दिन सुबह आठ से दस बजे के बीच गंगा के बढ़ रहे जल स्तर को रिकार्ड किया जा रहा है। साथ ही इससे शासन को अवगत कराया जा रहा है। जिला आपदा विशेषज्ञ अशोक राय के मुताबिक सुबह 8 बजे तक गंगा के जलस्तर में एक सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ाव दर्ज किया गया है। दो दिन पहले नदी में जल स्तर स्थित हो गया था। बृहस्पतिवार से ही जल स्तर में बढ़ाव तेज हुआ है। इस समय गंगा नदी में जल स्तर 55.430 मीटर पर है। जबकि एक दिन पहले नदी में जलस्तर 55.350 मीटर था। हालांकि चेतावनी बिंदु 61.550 मीटर पर है। गंगा के बढ़ते जलस्तर और आगामी दिनों में संभावित बाढ़ को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट मोड में आ चुका है।

बाढ़ की स्थिति का मापदंड -सामान्य जलस्तर-59.906 मीटर।                                     चेतावनी बिंद- 61.550 मीटर।

खतरा बिंदु-63.105 मीटर।
उच्च बाढ़ स्तर-65.220 मीटर।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

शक्करपुर रेलवे अंडरपास के लिए एनओसी मिलने पर डॉ. जीतेन्द्र प्रसाद ने जिलाधिकारी का जताया आभार

गाज़ीपुर: जनपद गाज़ीपुर की तहसील मुहम्मदाबाद तहसील, गाज़ीपुर के अंतर्गत ग्राम शक्करपुर, थाना नोनहरा के …