Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / सैदपुर नगर स्थित संजय वन में शुरु हुआ सफाई अभियान  

सैदपुर नगर स्थित संजय वन में शुरु हुआ सफाई अभियान  

गाजीपुर। सैदपुर नगर स्थित संजय वन कभी नगर के लोगों के लिए काफी सुंदर हुआ करता था लेकिन देखरेख न होने के कारण काफी गंदगी कूड़े का अंबार में तब्दील हो गया। जिससे नगर के लोग या बाहर के लोग जाना पसंद नहीं करते हैं। लेकिन कुछ सामाजिक संस्था द्वारा अब संजय वन का सफाई अभियान चलाकर सफाई की जा रही है। साथ ही जर्जर अवस्था में पड़े झूले बच्चों के खेलने के समान लोहे की जर्जर हो चुकी उसकी रिपेयरिंग पेड़ों के नीचे कलर लोहे के झूलों पर कलर करके नए लुक का आकार दिया जा रहा है। संजय वन में एक ऐसा स्थान है जहां पर अगल-बगल क्षेत्र के लोग अपने लड़के या लड़के का रीति रिवाज से छेके का कार्यक्रम करते हैं लेकिन वह भी स्थान काफी जर्जर हो चुका है जबकि समाज सेवी संस्था ने बताया इसकी भी मरम्मत यह कराई जाएगी साथी वन विभाग से मिलकर चारों तरफ बाउंड्री खंबे लगाकर कटीले तार से कराई जाएगी। नगर पंचायत से बात कर आने जाने का जो मार्ग खराब हो गया है उसको भी दुरुस्त कराया जाएगा। अभिषेक शाह ने बताया नगर पंचायत द्वारा नगर के तमाम कूड़े संजय वन के सामने ही फेंका जाता है जिससे यहां आने वालों को काफी गंदगी वह बदबू का सामना करना पड़ता है। ऐसे में नगर पंचायत अध्यक्ष से मिलकर इस जगह पर कूड़ा ना गिराने को कहा जाएगा। सोशल वर्कर सद्दाम भाई ने बताया हम लोग अपने ग्रुप के साथ जिले में ऐसी जगह चिन्हित करते हैं जहां पब्लिक ग्रामीण या क्षेत्र वासियों को सुविधा मिलता था बाद में सुविधा से वंचित हो जाता है उसे जगह पर हम लोग जाकर सफाई के साथ गंदगी साफ करते हैं लोगों के मदद से उसे जगह का कायाकल्प करते हैं साथी उन्होंने नगरवासी या क्षेत्रवासियों से सहयोग करने की अपील की इस मौके पर रविकांत यादव शिवम यादव सूरज वर्मा जेपी यादव अजय सोनकर मैनेजर चौहान पप्पू सोनकर अखिलेश यादव काफी सोशल वर्कर मौजूद रहे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

संकट मोचन मंदिर ददरीघाट गाजीपुर के भव्‍य और विशाल नवनिर्मित प्रवेश द्वारा व फ्लड लाइट का हुआ लोकार्पण

गाजीपुर। संकट मोचन मंदिर ददरीघाट के भव्‍य और विशाल नवनिर्मित प्रवेश द्वार व फ्लड लाइट …