Breaking News
Home / अपराध / धरवां गांव में मां-बेटी की निर्मम हत्या, पुलिस अधीक्षक ने किया घटना स्‍थल का निरीक्षण

धरवां गांव में मां-बेटी की निर्मम हत्या, पुलिस अधीक्षक ने किया घटना स्‍थल का निरीक्षण

गाजीपुर। नंदगंज थाना क्षेत्र के धरवां गांव में बुधवार की सुबह दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। घर में अकेली रह रही मां और उसकी 12 वर्षीय बेटी की धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी गई। दोहरे हत्याकांड की खबर फैलते ही पूरे गांव में सनसनी फैल गई। मृतकों की पहचान 35 वर्षीय जयमून निशा और उनकी 12 वर्षीय बेटी आईमन निशा के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, जयमून निशा अपनी बेटी आईमन निशा के साथ घर में अकेली रहती थीं। बताया जा रहा है कि मंगलवार की देर रात किसी अज्ञात हमलावर ने घर में घुसकर मां-बेटी पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। बुधवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। देखते ही देखते घटनास्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई और पूरे गांव में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। नंदगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस ने आवश्यक साक्ष्य जुटाने के साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ भी की। वहीं, घटना की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित करने में जुट गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने घटना स्‍थल का निरीक्षण किया और कहा कि प्रथम दृष्‍टय मां-बेटी की धारदार हथियार से हत्‍या की गयी है। परिजनों से पूछताछ के बाद मृतक के एक परिचित पर शंका जाहिर किया गया है। पुलिस सभी बिंदुओं पर छानबीन कर शीघ्र ही हत्‍यारे को गिरफ्तार कर लेगी।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने ग्राम सभा कस्बा कोएरी, शादियाबाद में आयोजित किया मेगा शिविर

गाजीपुर! यूनियन बैंक ऑफ इंडिया द्वारा वित्तीय समावेशन संतृप्ति अभियान के अंतर्गत ग्राम सभा कस्बा …