Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली के अवसर पर पक्का बलुआ घाट जमानिया सहित आसपास के अन्य घाटों पर श्रद्धालुओं ने किया स्नान व दान

कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली के अवसर पर पक्का बलुआ घाट जमानिया सहित आसपास के अन्य घाटों पर श्रद्धालुओं ने किया स्नान व दान

गाजीपुर। कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली के अवसर पर कस्बा बाजार स्थित पक्का बलुआ गंगा नदी घाट सहित आसपास के अन्य स्नान घाटो पर श्रद्धालुओं और महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ती है। जो आस्था की डुबकी लगाकर दीपदान और पूजा-अर्चना करती हैं। इस दौरान कोतवाली पुलिस सुरक्षा को लेकर तैनात रही। जिसमें उपनिरीक्षक दिनेश सिंह, विमलेश कुमार, दीपक मिश्रा सहित आदि पुलिस कर्मी ड्यूटी पर तैनात रहे। बताया जाता है। कि पवित्र गंगा स्नान की मान्यता है। कि कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान करने से पापों का नाश होता है। और सुख-समृद्धि मिलती है। इसके साथ ही देव दीपावली और दीपदान कार्यक्रम का आयोजन की जाती है। स्नान के बाद महिलाएं और अन्य श्रद्धालु घाटों पर दीप जलाते हैं। और परिवार की खुशहाली की कामना करते हैं। कपूरा घाट, मुनान घाट, सतुआनी घाट, बडेसर घाट सहित चौधरी चरण सिंह पंप कैनाल चक्का बांध घाट पर सैकड़ों दीपों से देव दीपावली मनाई जाती है। भीड़ को देखते हुए। घाटों पर पुलिस बल की निगरानी के इंतजाम किए जाते हैं। कार्तिक पूर्णिमा स्नान और दीपदान से नगर कस्बा बाजार सहित अन्य घाट भक्तिमय हो गई। साथ ही कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान और देव दीपावली के आध्यात्मिक महत्व देखने और समझने को मिला। बताया जाता है कि कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली के पावन अवसर पर विभिन्न गंगा घाटों पर तड़के सुबह से ही महिलाओं सहीत  बड़ी संख्या में श्रद्धालु पवित्र गंगा में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। मान्यता है। कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान और दीपदान करने से पापों का नाश होता है। तथा परिवार में सुख-समृद्धि आती है। इस अवसर पर घाटों पर दीपदान कर पूजा-अर्चना करते हैं। जमानिया के घाटों के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों में भी गंगा स्नान और शाम को देव दीपावली पर दीप जलाने की परंपरा निभाई जाती है। पक्का बलुआ घाट पर दीपदान और सुरक्षा व्यवस्था की पुख्ता बंदोबस्त रहता है। श्रद्धालु स्नान के बाद मंदिरों में दर्शन, दान-पुण्य और शाम को घाटों पर दीप प्रज्वलित करते हैं।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने ग्राम सभा कस्बा कोएरी, शादियाबाद में आयोजित किया मेगा शिविर

गाजीपुर! यूनियन बैंक ऑफ इंडिया द्वारा वित्तीय समावेशन संतृप्ति अभियान के अंतर्गत ग्राम सभा कस्बा …