Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण का तीन दिवसीय विशेष अभियान आज से शुरु- डीएम  

विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण का तीन दिवसीय विशेष अभियान आज से शुरु- डीएम  

गाजीपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने प्रेस वार्ता के दौरान विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान अंतर्गत तीन दिवसीय विशेष अभियान के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 को दृष्टिगत रखते हुए जनपद में मतदाता सूची को शुद्ध, अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाने के उद्देश्य से विशेष पुनरीक्षण अभियान संचालित किया जा रहा है। यह अभियान 17 नवंबर से प्रारंभ हुआ है तथा आगामी 04 जनवरी को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में दिनांक 24, 25 तथा 26 नवंबर को तीन दिवसीय विशेष अभियान चलाकर अधिक से अधिक पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में शामिल कराने का प्रयास किया जा रहा है। इसके अंतर्गत बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) घर-घर जाकर तथा अपने निर्धारित मतदान केंद्रों, पंचायत भवनों एवं विद्यालयों में उपस्थित रहकर पात्र नागरिकों से फॉर्म-6 भरवाने का कार्य करेंगे। उन्होंने बताया कि जनपद में अभी भी लगभग डेढ़ से दो लाख ऐसे पात्र नागरिक हैं, जिनका नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं हो पाया है। ऐसे नागरिक इस विशेष अभियान का लाभ उठाकर अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करा सकते हैं। इसके साथ ही मतदाता सूची में नाम, पता अथवा अन्य विवरणों में किसी प्रकार की त्रुटि होने पर उसे भी निर्धारित प्रक्रिया के माध्यम से संशोधित कराया जा सकता है। जिलाधिकारी ने कहा कि हमारा प्रयास है कि आगामी 04 जनवरी को प्रकाशित होने वाली अंतिम मतदाता सूची पूर्णतः शुद्ध एवं त्रुटिरहित हो तथा उसमें किसी प्रकार की अशुद्धि अथवा डुप्लीकेट नाम न रहे। उन्होंने जनपद के सभी पात्र नागरिकों से अपील की कि जिनका अभी तक मतदाता पहचान पत्र नहीं बना है अथवा जिनका नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं है, वे अपने संबंधित बीएलओ से संपर्क कर फॉर्म-6 भरकर अपना नाम अवश्य जुड़वाएं। उन्होंने बताया कि अभियान की प्रभावी निगरानी एवं समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए जनपद एवं तहसील स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं। सभी संबंधित अधिकारियों को फील्ड में रहकर अभियान की निगरानी करने तथा अधिक से अधिक पात्र नागरिकों के आवेदन प्राप्त कराने के निर्देश दिए गए हैं। पंचायत विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा शिक्षा विभाग सहित विभिन्न विभागों के ग्राम स्तरीय कर्मचारियों को भी इस कार्य में सहयोग करने के लिए निर्देशित किया गया है। जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में लगभग सात हजार इन्यूमरेटर कार्यरत हैं, जिनमें करीब 1800 कर्मचारी बीएलओ का दायित्व भी निभा रहे हैं। निर्वाचन कार्य की प्राथमिकता को देखते हुए इन कर्मचारियों को फिलहाल मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि वर्तमान में जनपद का इलेक्टोरल पॉपुलेशन रेशियो लगभग 58 से 68 प्रतिशत के बीच है। विशेष अभियान के माध्यम से इसे बढ़ाकर लगभग 63-64 प्रतिशत तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। अंत में जिलाधिकारी ने जनपद के समस्त नागरिकों से अपील की कि वे लोकतंत्र के इस महत्वपूर्ण कार्य में सक्रिय सहभागिता निभाएं तथा अपने परिवार एवं आसपास के पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने में सहयोग करें।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने ग्राम सभा कस्बा कोएरी, शादियाबाद में आयोजित किया मेगा शिविर

गाजीपुर! यूनियन बैंक ऑफ इंडिया द्वारा वित्तीय समावेशन संतृप्ति अभियान के अंतर्गत ग्राम सभा कस्बा …