गाजीपुर! यूनियन बैंक ऑफ इंडिया द्वारा वित्तीय समावेशन संतृप्ति अभियान के अंतर्गत ग्राम सभा कस्बा कोएरी, शादियाबाद में मेगा शिविर का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ अग्रणी जिला प्रबंधक राजदेव कुमार जी की अगुवाई में हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महाप्रबंधक ज्ञान रंजन सारंगी जी, विशिष्ट अतिथि के.डी. गुप्ता जी तथा क्षेत्र प्रमुख मुकेश रमन जी एवं विनय शंकर जी सहित बैंक के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। महाप्रबंधक सारंगी जी ने शिविर के विभिन्न काउंटरों का निरीक्षण किया तथा ग्राहकों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और त्वरित समाधान हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बच्चों को चॉकलेट वितरित कर उनका उत्साहवर्धन भी किया। शिविर में जनधन खाता, केवाईसी, किसान क्रेडिट कार्ड (¼KCC ), ऋण एवं विभिन्न बैंकिंग योजनाओं के काउंटर लगाए गए, जहां ग्रामीणों ने जानकारी प्राप्त करने के साथ योजनाओं में नामांकन भी कराया। इस अवसर परPMSBY एव PMJJBY के बीमा क्लेम के चेक नामांकित व्यक्तियों (नॉमिनी) को तथा डेथ क्लेम के चेक लाभार्थियों को वितरित किए गए। किसानों को KCC के स्वीकृति पत्र भी प्रदान किए गए। सभी अतिथियों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए शिविर को सफल बनाने में योगदान देने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों एवं बैंक मित्रों की सराहना की। कार्यक्रम में सभी CBC कोऑर्डिनेटरों ने भी बढ़-चढ़कर सहभागिता की। उल्लेखनीय है कि यह अभियान ’31 दिसंबर 2026 तक’ संचालित होगा, जिसके अंतर्गत प्रत्येक ग्राम में ऐसे शिविर आयोजित कर पात्र लोगों को बैंकिंग एवं सरकारी योजनाओं से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। ’कार्यक्रम का उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक बैंकिंग सेवाओं एवं वित्तीय सुरक्षा योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..