Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / जमानियां पक्का बलुआ घाट सहित अन्य स्नान घाटों पर गंगा में श्रद्धालुओं ने लगाई श्रद्धा की डुबकी

जमानियां पक्का बलुआ घाट सहित अन्य स्नान घाटों पर गंगा में श्रद्धालुओं ने लगाई श्रद्धा की डुबकी

गाजीपुर। जमानियां पक्का बलुआ घाट सहित अन्य घाटों पर भी तुलसी विवाह हुआ। और लोगों ने घरों में भी तुलसी विवाह का आयोजन किया। बताया जाता है। कि पालिका अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता पर को देखते हुए। स्नान घाट को जाने वाले रास्ता सहित मुख्य मार्ग पर सुनिश्चित ढंग से साफ सफाई व चूने का छिड़काव कराया। इस दौरान बताया कि एक जनप्रतिनिधि होने के नाते नगर की समस्याओं को निस्तारण करने के लिए हमेशा तत्परता से का कार्य किया जाता है। धार्मिक मान्यकाओं के अनुसार चार महीने की निद्रा के बाद भगवान विष्णु आज के ही दिन जागते हैं। और आज से सभी प्रकार के मांगलिक कार्यों की शुरूआत हो जाती है। कार्तिक शुक्ल पक्ष की एकादशी यानी देवोत्थान एकादशी पर कस्बा बाजार के पक्का बलुआ घाट पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने गंगा नदी में आस्था की डुबकी लगाई। गंगा नदी घाट पर श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ा। देवोत्थान एकादशी के साथ ही आज के दिन ही तुलसी विवाह भी हुआ। है। कस्बा बाजार के जमानियां पक्का बलुआ घाट सहित अन्य घाटों पर भी तुलसी विवाह हुआ। और लोगों ने घरों में भी तुलसी विवाह का आयोजन किया गया। इस दौरान घाटों सहित घाट को जाने वाले मोड़ सहित एनएच 24 ब्लाक तिराहे पर फलों की दुकान सजी रही। साथ में गन्ना, गाजर के अलावा अन्य पूजा सामग्री की दुकानें लगी रही। उक्त मौके पर ब्राह्मण पुजारी उद्धव पांडेय ने कहा कि धार्मिक मान्यकाओं के अनुसार चार महीने की निद्रा के बाद भगवान विष्णु आज के ही दिन यानि शुक्रवार को जागते हैं। जिसके बाद से सभी प्रकार के मांगलिक कार्यों की शुरूआत हो जाती है। उन्होंने बताया कि देव प्रबोधिनी एवं देवउठनी (देवोत्थान) पर बृहस्पतिवार को देवाधिदेव महादेव की नगरी श्रीहरि के साथ जमानियां कस्बा बाजार पक्का बलुआ घाट सहित अन्य घाटों पर जय-जयकार गूंज उठी। चार माह तक क्षीरसागर में योगनिद्रा से जागृत हुए, भगवान विष्णु ने सृष्टि का संचालन अपने हाथों में संभाल लिया। जिसके बाद लोगों ने गंगा स्नान किया और व्रत रखकर कस्बा बाजार सहित ग्रामीण क्षेत्रों के विष्णु मंदिरों में दर्शन पूजन करने के लिए तांता लगी रही। वहीं, घरों से लेकर घाट तक तुलसी विवाह हुआ। पांडेय ने बताया कि महिलाओं ने विधि-विधान से तुलसी विवाह की परंपरा निभाई। इसके साथ ही मांगलिक कार्य भी शुरू हो गए। इसके साथ शुक्ल पक्ष की एकादशी से योगनिद्रा में विश्राम कर रहे, भगवान विष्णु कार्तिक मास शुक्ल पक्ष की एकादशी को जागृत हो गए। जिससे हजारों श्रद्धालुओं ने पूजन अर्चन के साथ व्रत का संकल्प लिया। मान्यतानुसार गन्ना, कन्ना व सिंघाड़े का सेवन भी किया। पक्का बलुआ घाट, मुनान घाट, चौधरी चरण सिंह पंप कैनाल चक्का बांध घाट, बड़ेसर घाट, सतुआनी घाट, कपूरा घाट सहित आदि मंदिरों में दर्शन-पूजन के लिए भक्तों की भीड़ रही। भीड़ को देखते हुए। कोतवाली पुलिस सभी स्नान घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए तैनात जहां रहे। वही समय समय पर घाटों का भ्रमण भी करते रहे।  इस संबंध में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह ने बताया कि सुरक्षा के दृष्टिगत महिला पुरुष को स्नान घाटों पर तैनात किया गया। ताकि किसी भी अनहोनी घटना से सजग होकर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत प्रदान कर सके। उक्त मौके पर उपनिरीक्षक दिनेश सिंह, उपनिरीक्षक अश्वनी प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक अजय यादव के साथ मुकुल मिश्रा, अनूप राय, दीपक मिश्रा, कमलेश कुमार, सुधीर शुक्ला, रतन कुमार सरोज सहित आदि पुलिस कर्मी शामिल रहे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

जिला पंचायत गाजीपुर के टेंडर प्रकरण में पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर की एंट्री

शिवकुमार गाजीपुर। जिला पंचायत गाजीपुर के विकास कार्यों के टेंडर प्रकरण में अब विभाग के …