गाजीपुर! युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग गाजीपुर के तत्वावधान में विकसित भारत यंग लीडर्स डायलाग 2027 के अतंर्गत विकसित भारत चौलेंज ट्रैक की जनपद स्तरीय पी पी टी राउन्ड प्रतियोगिता का आयोजन विकास भवन सभागार गाजीपुर में किया गया। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका परिषद अध्यक्ष सरिता अग्रवाल एवं जिला विकास अधिकारी राजन राय उपस्थित रहे। प्रतिभागियों ने ‘‘जनसांख्यिकी लाभांश एवं मानव पूंजी विकास‘‘ विषय पर प्रभावशाली प्रस्तुतियां देकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया । प्रतियोगिता में आंचल पांडेय ने प्रथम, निखिल यादव ने द्वितीय, महजबीन अंसारी ने तृतीय स्थान, अर्श कुमार बिंद ने चतुर्थ, रोहित कुशवाहा ने पंचम तथा अतुल तिवारी ने षष्ठम स्थान प्राप्त किया । विजेता प्रतिभागियों को मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी द्वारा पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र वितरित किया गया। प्रतियोगिता के निर्णायक के रूप में क्रीड़ा अधिकारी देवीप्रसाद यादव, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ संगीता, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ रविशेखर सिंह, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ शिवकुमार निर्णायक मंडल की भूमिका निभायी। इस अवसर पर सुभाष प्रजापति सेवानिवृत्त लेखाधिकारी माय भारत, अनूप राय, सेवानिवृत व्यायाम प्रशिक्षक चंद्रभान सिंह क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी आंचल सिंह, किशन चंद तथा अखिलेश यादव उपस्थित रहे। अंत में कार्यक्रम के आयोजक जिला युवा कल्याण अधिकारी दिलीप कुमार ने सबका आभार व्यक्त किया तथा विजेता छह प्रतिभागियों को प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु शुभकामनाओं के साथ उत्साहवर्धन करते हुए कार्यक्रम का समापन किया ।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..