Breaking News
Home / अपराध / गाजीपुर: सड़क दुर्घटनाओ में एक महिला की मौत, पीएसी जवान घायल

गाजीपुर: सड़क दुर्घटनाओ में एक महिला की मौत, पीएसी जवान घायल

गाजीपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र में गुरुवार को दो अलग-अलग दुर्घटनाओं में एक महिला की स्कूली बस से दबकर मौत हो गई, वहीं एक अन्य घटना में सैदपुर रोड पर कार के धक्के से बाइक सवार पीएसी का जवान घायल हो गया।जानकारी के अनुसार खानपुर थाना क्षेत्र के टडवा गांव निवासी 55 वर्षीय सरोजा देवी पत्नी स्व. ओमप्रकाश राजभर जो सादात के कौड़ा गांव में स्थित मायके में रहती थी। गुरुवार को बाइक पर अपने पुत्र के साथ सादात से कौड़ा जा रही थी। छपरा गांव के पास बाइक से असंतुलित होकर गिरने पर पीछे से आ रही बस की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। दूसरी घटना में पीएसी जवान कपिल यादव निवासी रामपुर माझा जो छुट्टी पर घर आया था, घर जाते समय अमरिया कुटी के पास कार के धक्के से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

सिध्देश्वरी इंटरप्राइजेज, गाजीपुर में अल्ट्रावोल्ट डोमेस्टिक वायर की हुई भव्य लाचिंग

गाजीपुर। आदित्य बिड़ला ग्रुप की इलेक्ट्रिक उत्पाद अल्ट्रा वोल्ट की जनपद में गुरुवार को भव्य …