Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / मुख्‍य राजस्‍व अधिकारी ने दीपावली के पर्व पर वृद्धा आश्रम में वितरित किए मिठाई व कंबल

मुख्‍य राजस्‍व अधिकारी ने दीपावली के पर्व पर वृद्धा आश्रम में वितरित किए मिठाई व कंबल

गाजीपुर। वृद्धा आश्रम लंगड़पुर छावनी लाइन में अपर जिलाधिकारी भू राजस्‍व सुनील त्रिवेदी ने दीपावली के अवसर पर 50 वृद्धजनों में फल, मिठाई व कंबल वितरित किया। दिवाली के शुभ अवसर पर वितरित कर वृद्धजनों से किसी समस्या के बारे में भी पूछताछ कर उन सभी का ढाढ़स बढ़ाते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की सुखद जीवन की कामना की गई। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला के निर्देश के क्रम में मुख्य राजस्व अधिकारी सुनील कुमार त्रिवेदी द्वारा छठ पर्व के दृष्टिगत ददरी घाट नवापुर घाट, सिकंदरपुर घाट सहित अन्य घाटों का निरीक्षण कर  नगर पालिका के कर्मचारियों को घाटों पर साफ-सफाई आदि के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

मोहांव गोलीकांड से आक्रोशित ग्रामीणों ने किया वाराणसी-गाजीपुर-गोरखपुर हाइवे पर चक्‍काजाम

गाजीपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के मोहांव गोली कांड में मृतक के परिवारजनों व आक्रोशित ग्रामीणों …