गाजीपुर। ऐतिहासिक भितरी स्तम्भ स्थल पर दीपावली परिसर में हजारों दीपों को जलाकर भारत के स्वर्णिम इतिहास के महान नायक हूणों को परास्त कर भारत की रक्षा करने वाले भारत की पहली जीत दिलाने वाले वीर सम्राट स्कंदगुप्त की पावन स्मृति से जुड़े परिसर में भब्य दीपोत्सव आयोजित किया गया। इस अवसर पर समाज सेवा के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय समाजसेवी सनाउल्लाह सन्ने एवं उनके उत्साही साथियों द्वारा परिसर में हजारों मिट्टी के दीपक (दीये) प्रज्वलित भब्य रूप से सजाया गया। दीपकों की इस स्वर्णिम आभा से पूरा ऐतिहासिक परिसर आलोकित हो उठा। कार्यक्रम के माध्यम से समाज में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और ऐतिहासिक स्थलों के रखरखाव का संदेश दिया गया।दीपोत्सव के दौरान स्थानीय निवासियों और युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पूरे परिसर को दीपों की कतारों से सजाया।समाजसेवी सनाउल्लाह सन्ने ने कहा कि सम्राट स्कंदगुप्त का इतिहास हमारे देश की स्वाभिमान और पराक्रम की गाथा है। ऐसी ऐतिहासिक धरोहरों को रोशन करना और उनका संरक्षण करना हर नागरिक का कर्तव्य है।इस अवसर पर अरमान,ईशान इदरीसी,राकेश आदि लोग प्रमुख रूप से मॊजूद थॆ।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..