Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / कंकड़ घाट जमानियां सहित गंगा नदी के आसपास गंदगी का साम्राज्‍य

कंकड़ घाट जमानियां सहित गंगा नदी के आसपास गंदगी का साम्राज्‍य

गाजीपुर। आगामी डाला छठ पर्व के दौरान कंकड़ घाट जमानियां सहित गंगा नदी के आसपास बदहाली, कीचड़, फिसलन, जलजमाव और साफ-सफाई की कमी के कारण महिला श्रद्धालुओं और व्रतियों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार मंडल के युवा जिला उपाध्यक्ष मुन्ना गुप्ता ने पालिका के कार्य पर अफसोस जताते हुए। कहा कि घाट के रास्तों पर कीचड़ व फिसलन भरी मिट्टी जमा होने से व्रती महिलाओं और बुजुर्गों के फिसलने व गिरने का खतरा बना रहता है। सुबह और शाम के अर्घ्य के समय घाट पर प्रकाश (लाइट) की पर्याप्त व्यवस्था न होने और रास्तों पर गड्ढे होने से आवागमन मुश्किल हो बना हुआ नजर आ रहा है। जीनगा नदी में कचरा और नाले का गंदा पानी जमा होने से स्नान और अर्घ्य देने में समस्या आती है। श्रद्धालुओं को वैकल्पिक या अस्थायी व्यवस्था पर निर्भर रहना पड़ता है। उन्होंने नगर पालिका परिषद के द्वारा कंकड़घाट पर डाला छठ के मद्देनजर साफ सफाई के लिए उचित कदम उठाए जाने वाले के लिए ध्यान को आकृष्ट कराया है। मुन्ना गुप्ता ने कहा कि कंकड़ घाट के आसपास गंदगी का साम्राज्य बना हुआ है। आसपास के के लोग घरों से निकलने वाली गंदगी को रास्ता पर ही फेक दे रहे है। जिससे और भी स्थिति गम्भीर हो गई है। आस्था का महापर्व डाला छठ के मद्देनजर नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी से मांग किया जाता है। कि सभी डाला छठ घाट को दुरुस्त किया जाए। गुप्ता ने कहा कि स्नान घाटों की बदहाली दूर किए जाने के लिए पालिका स्ट्रैपर ठोस कार्यवाही नहीं किया जाता है। तो धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

आर एस कान्वेंट स्कूल बाराचंवर के छात्र कृष्ण कुमार मिश्रा को किक बाक्सिंग में मिला सिल्वर

गाजीपुर। आर एस कान्वेंट स्कूल बाराचंवर गाजीपुर के छात्र-छात्राओं ने उत्तर प्रदेश किक बाक्सिंग प्रतियोगिता …