Breaking News
Home / खेल / शाह फैज पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने किक बॉक्सिंग में किया शानदार प्रदर्शन, 19 पदकों के साथ राष्ट्रीय चैंपियनशिप में बनाई जगह

शाह फैज पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने किक बॉक्सिंग में किया शानदार प्रदर्शन, 19 पदकों के साथ राष्ट्रीय चैंपियनशिप में बनाई जगह

गाजीपुर। वाराणसी स्थित काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) के डॉ. विभूति सिंह इंडोर स्टेडियम में आयोजित उत्तर प्रदेश किक बॉक्सिंग फेडरेशन कप में शाह फैज पब्लिक स्कूल, गाजीपुर के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में विद्यालय के प्रतिभागियों ने अपनी खेल प्रतिभा, अनुशासन और कठिन परिश्रम का परिचय देते हुए कुल 19 पदक अपने नाम किए। इसमें 5 स्वर्ण, 6 रजत और 8 कांस्य पदक शामिल हैं। इस प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के आधार पर विद्यालय के 9 खिलाड़ियों का चयन आगामी ऑल इंडिया इंटर स्कूल नेशनल किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए किया गया है, जिसका आयोजन पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में प्रस्तावित है। चयनित खिलाड़ियों में अंशुमान, दीक्षा, अनुशा, अनन्या, आरुषि, साक्षी, अर्पिता और शिवांश  शामिल हैं। राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में चयन विद्यालय के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। इस उपलब्धि पर विद्यालय के निदेशक डॉ. नदीम अधमी ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है। प्रधानाचार्य इकरामुल हक एवं उपप्रधानाचार्य हनीफ अहमद सिद्दीकी ने भी खिलाड़ियों की मेहनत और उपलब्धि की सराहना करते हुए उन्हें राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर विद्यालय की समन्वयक अंजली श्रीवास्तव तथा टीम के कोच देवेंद्र प्रसाद प्रजापति सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। कोच के मार्गदर्शन और खिलाड़ियों के निरंतर अभ्यास को इस सफलता का महत्वपूर्ण आधार माना गया। विद्यालय परिवार ने सभी पदक विजेता एवं चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि वे राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर विद्यालय और जनपद गाजीपुर का गौरव बढ़ाएंगे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

कंकड़ घाट जमानियां सहित गंगा नदी के आसपास गंदगी का साम्राज्‍य

गाजीपुर। आगामी डाला छठ पर्व के दौरान कंकड़ घाट जमानियां सहित गंगा नदी के आसपास …