Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / गाजीपुर पुलिस ने 58 लाख रुपये के गुमशुदा मोबाइल किया बरामद

गाजीपुर पुलिस ने 58 लाख रुपये के गुमशुदा मोबाइल किया बरामद

गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक, जनपद गाजीपुर के आदेशानुसार गुमशुदा मोबाइल की बरामदगी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण/नगर और समस्त क्षेत्राधिकारीगण के कुशल मार्गदर्शन में सर्विलांस सेल तथा समस्त थानों द्वारा गुमशुदा मोबाइल के संबंध में प्राप्त प्रार्थना पत्रों पर बड़ी कार्यवाही करते हुए 251 अदद गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किया गया। पुलिस अधीक्षक के पर्वेक्षण में स्वाट/सर्विलांस सेल द्वारा जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत उक्त सभी गुमशुदा मोबाईल फोन बरामद कर आज दिनाक 05.11.2026 को आवेदकों को सुपुर्द किया गया। उक्त बरामद मोबाईलों की अनुमानित कीमत लगभग 58,23,200/- रुपये (अट्ठावन लाख तेईस हजार दो सौ रुपये ) है । आगामी त्यौहार धनतेरस एवं दीपावली के ठीक पहले अपना खोया हुआ मोबाइल फोन बरामद होने पर आवेदकों द्वारा अपार प्रसन्नता व्यक्त करते हुये पुलिस अधीक्षक गाजीपुर व सर्विलांस सेल टीम को धन्यवाद प्रकट करतें हुये भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी। स्वाट/सर्विलांस सेल टीम द्वारा कुल 859 अदद मोबाइल फोन बरामद किए गए जिनकी कीमत लगभग 1,99,28,800/(एक करोड़ निन्यानवे लाख अट्ठाईस हजार आठ सौ रुपये)।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

कंकड़ घाट जमानियां सहित गंगा नदी के आसपास गंदगी का साम्राज्‍य

गाजीपुर। आगामी डाला छठ पर्व के दौरान कंकड़ घाट जमानियां सहित गंगा नदी के आसपास …