Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / शिक्षक नेता विनोद सिंह की पुण्‍यतिथि दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि, गरीबों और जरुरतमंदों में बंटा अन्न व वस्त्र

शिक्षक नेता विनोद सिंह की पुण्‍यतिथि दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि, गरीबों और जरुरतमंदों में बंटा अन्न व वस्त्र

गाजीपुर। प्रख्यात शिक्षक नेता एवं समाजसेवी स्वर्गीय विनोद कुमार सिंह की छठवीं पुण्यतिथि पर उनके सुपुत्र अविनाश सिंह गौतम ‘रिशु’ ने अपने पूजनीय पिताजी की स्मृति में सेवा, समर्पण एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया। इस अवसर पर उन्होंने तीन अलग-अलग स्थानों पर सैकड़ों जरूरतमंदों, निराश्रितों एवं गरीबों के बीच अन्न एवं वस्त्रदान कर अपने पिताजी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। पुण्यतिथि के अवसर पर सर्वप्रथम वृद्धाश्रम, लंगड़पुर में वृद्धजनों के बीच अन्न एवं वस्त्र वितरित किए गए। इसके पश्चात सिटी रेलवे स्टेशन, गाजीपुर पर निराश्रित एवं असहाय लोगों को अन्न-वस्त्रदान कर उनकी सेवा की गई। वहीं, शाम को शहर एवं आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले जरूरतमंद परिवारों के बीच भी अन्न एवं वस्त्र वितरित किए गए। इस अवसर पर अविनाश सिंह गौतम ‘रिशु’ ने भावुक होते हुए कहा कि उनके पूजनीय पिताजी स्व. विनोद कुमार सिंह ने अपने जीवन में सर्वसमाज के हितों के लिए जो कार्य किए और समाजसेवा की जो लंबी लकीर खींची, उसे मिटा पाना तो दूर, उसकी बराबरी कर पाना भी अत्यंत कठिन है। उनका संपूर्ण जीवन समाज के प्रति समर्पण, सेवा और मानवीय संवेदनाओं का प्रतीक रहा है। उन्होंने कहा कि पिताजी के आदर्शों और संस्कारों को आत्मसात करते हुए वे निराश्रितों, गरीबों, असहायों एवं जरूरतमंदों की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। उन्होंने कहा कि पिताजी ने समाज के लिए जो किया, उसकी भरपाई करना संभव नहीं है, लेकिन उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए जरूरतमंदों के जीवन में कुछ खुशियां लाने का प्रयास अवश्य करेंगे। यही उनके प्रति उनकी सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने कहा कि पुण्यतिथि केवल स्मरण का अवसर नहीं, बल्कि अपने पूर्वजों के आदर्शों को जीवन में उतारने तथा समाज के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करने का संकल्प भी है। इस अवसर पर सर्वश्री भोला यादव, शिवकुमार सिंह, गुल्लू गौरीशंकर, अश्विनी राय, संदीप शर्मा, राणा प्रताप सिंह, राधा रमण राय, मोहम्मद मोनू जिलानी, आकाश सिंह कक्कू, बृजेश शर्मा, साकेत सिंह, श्रीमती ज्योत्सना, मनोज सिंह, उमेश कुमार राय, तरुण सिंह, संजीव यादव, अभिषेक राय, अभय तिवारी, उदय प्रकाश सिंह ‘सप्पू’, प्रवीण पाण्डेय, ऋषिकेश सिंह, केशनाथ यादव सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अविनाश सिंह गौतम ‘रिशु’ ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों के प्रति विशेष आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

कंकड़ घाट जमानियां सहित गंगा नदी के आसपास गंदगी का साम्राज्‍य

गाजीपुर। आगामी डाला छठ पर्व के दौरान कंकड़ घाट जमानियां सहित गंगा नदी के आसपास …