Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / एमजेआरपी स्‍कूल में छात्र-छात्राओं को दी गई यातायात सुरक्षा की जानकारी  

एमजेआरपी स्‍कूल में छात्र-छात्राओं को दी गई यातायात सुरक्षा की जानकारी  

गाजीपुर। महात्मा ज्योतिबा फुले पब्लिक स्कूल जगदीशपुरम गाजीपुर में यातायात सुरक्षा से संबंधित कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें छात्र- छात्राओं, शिक्षक गण एवं समस्त विद्यालय के कर्मचारियो को यातायात सुरक्षा के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर यातायात उप निरीक्षक सुरेंद्र सिंह छात्रों व विद्यालय परिवार को संबोधित करते हुए यातायात नियमों की जानकारी दी और कहा कि मोटरसाइकिल बिना हेलमेट का ना चलाएं क्योंकि यदि यातायात के दौरान दुर्घटना होने पर यदि सिर सुरक्षित है तो मानो सब सुरक्षित है “सर सलामत सब सलामत” नामक नारे से भी छात्रों को अवगत कराया बिना लाइसेंस वाहन चलाना अपराध है। वाहन चलाने की सही उम्र 18 साल होती है। अतः सभी इस बात पर सदैव ध्यान दें क्योंकि कम उम्र के युवाओं द्वारा वाहन चलाने से हीअधिकांश दुर्घटनाएं हो रही है। उन्होंने बताया कि छात्र ही अपने परिवार व समाज को इसके संबंध में जागरूक कर  सकते है ताकि जीवन सभी का सुरक्षित रहें। इस अवसर पर यातायात उपनिरीक्षक महोदय द्वारा सभी छात्र-छात्राओं एवं विद्यालय परिवार को यातायात नियमों की शपथ भी दिलायी गयी। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य सुदर्शन से कुशवाहा ने भी छात्रों को संबोधित किया और यातायात उपनिरीक्षक के द्वारा छात्रों को यातायात संबंधित नियमों की जानकारी देने के लिए उन्हें धन्यवाद दिया इस अवसर पर विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक सुरेश प्रसाद चौरसिया,दिनकर सिंह, दीपक कुमार, राज नारायण कुशवाहा, संजीव कुमार अग्रहरी, हरि कुशवाहा, मोबिन (यातायात आरक्षी )अन्य यातायात आरक्षीगण,समस्त शिक्षक गण एवं छात्र उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय को उप प्रधानाचार्य राकेश पांडे जी ने किया।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

कंकड़ घाट जमानियां सहित गंगा नदी के आसपास गंदगी का साम्राज्‍य

गाजीपुर। आगामी डाला छठ पर्व के दौरान कंकड़ घाट जमानियां सहित गंगा नदी के आसपास …