Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / खाद्य सुरक्षा विभाग ने यदुवंशी स्‍वीट्स पीजी कालेज सहित एक दर्जन दुकानो पर मारा छापा, एकत्र किया नमूना

खाद्य सुरक्षा विभाग ने यदुवंशी स्‍वीट्स पीजी कालेज सहित एक दर्जन दुकानो पर मारा छापा, एकत्र किया नमूना

गाजीपुर। आगामी दीपावली पर्व के अवसर पर आम जनमानस को गुणवत्तापूर्ण खाद्य/पेय पदार्थ उपलब्ध कराये जाने हेतु मिलावट पर प्रभावी रोकथाम हेतु विशेष अभियान चलाकर कुल-09 नमूना संग्रहित किया गया एवं 40 किलोग्राम संदूषित (मानव उपभोग हेतु उपयुक्त नही थी) छेना मिठाई, गुलाब जामुन एवं जलेबी अनुमानित मूल्य रू0-10210/- विनष्ट कराया गया। जिसमें दिनांक 04.11.2026 पी0जी0 कालेज चौराहा, गाजीपुर स्थित सुनील यादव के प्रतिष्ठान मेसर्स-यदुवंशी स्वीट्स से छेना मिठाई का 01 नमूना संग्रह किया गया एवं 10 किलोग्राम संदूषित छेना मिठाई अनुमानित मूल्य रू0-3000/- विनष्ट कराया गया। सुजनपुर, सेवराई गाजीपुर स्थित संदीप कुमार सिंह कुशवाहा के डिलीवरी वाहन से मिश्रित दूध का 01 नमूना संग्रह किया गया। सेवराई बाजार, गाजीपुर स्थित हंसराज गुप्ता के मिठाई प्रतिष्ठान से बर्फी का 01 नमूना संग्रह किया गया। भदौरा बस स्टैण्ड, सेवराई, गाजीपुर स्थित रामानन्द गुप्ता के प्रतिष्ठान मेसर्स-मॉ कामाख्या स्वीट हाउस से 3 किलोग्राम बूदी लड्डू एवं 2 किलोग्राम जलेबी संदूषित मिठाईयॉ अनुमानित मूल्य रू0-650/- विनष्ट कराया गया। सैदपुर, गाजीपुर स्थित मेसर्स-पहलवान स्वीट हाउस से बर्फी एवं रसगुल्ला का 01-01 नमूना संग्रह किया गया एवं 10 किलोग्राम संदूषित छेना का रसगुल्ला अनुमानित मूल्य रू0-3000/- विनष्ट कराया गया। मुबारकपुर कुदुरतुल्ला, गाजीपुर स्थित विनोद मोदनवाल के प्रतिष्ठान मेसर्स-वैष्णवी स्वीट हाउस से बेसन लड्डू का 01 नमूना संग्रह किया गया।भदौरा, सेवराई गाजीपुर स्थित रमेश शाह के प्रतिष्ठान मेसर्स-मॉ कामाख्या स्वीट से 8 कलोग्राम छेना मिठाई संदूषित मिठाईयॉ अनुमानित मूल्य रू0-1600/- विनष्ट कराया गया। संग्रहित नमूनें खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला, उ0प्र0 प्रेषित किये जा रहें है, जॉच रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 के अन्तर्गत विधिक कार्यवाही की जायेगी। नमूना संग्रह की कार्यवाही खाद्य सुरक्षा अधिकारीगण गुलाबचन्द गुप्त, बिपिन कुमार गिरि, धनन्जय सिंह, अरविन्द्र प्रजापति, पंकज कुमार कन्नौजिया एवं अमर नाथ द्वारा की गयी।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

एमएलसी विशाल सिंह चंचल के पहल पर सीएम योगी ने 20 पीड़ितों को दिया इलाज के लिए 30 लाख की आर्थिक सहायता

गाजीपुर। एमएलसी विशाल सिंह चंचल के प्रयास से गाजीपुर के 20 पीड़ित परिवारों को करीब …