Breaking News
Home / खेल / प्रदेश स्तरीय सबजूनियर बालिका की कबड्डी प्रतियोगिता के लिए 6 नवंबर को होगा ट्रायल

प्रदेश स्तरीय सबजूनियर बालिका की कबड्डी प्रतियोगिता के लिए 6 नवंबर को होगा ट्रायल

गाजीपुर। कीड़ा अधिकारी ने बताया है कि प्रदेश स्तरीय समन्यवय सबजूनियर बालिका की कबड्डी प्रतियोगिता दिनांक 14-11-2026 से 16-11-2026 तक जनपद रायबरेली में आयोजित की जा रही है जिसका जिला स्तरीय चयन/ट्रायल जिला खेल कार्यालय गाजीपुर एवं जिला कबड्डी संघ गाजीपुर के तत्वावधान में दिनांक 06-11-2026 को प्रातः 10.00 बजे से नेहरु स्टेडियम गोराबाजार गाजीपुर के प्रांगण में किया जायेगा। इच्छुक बालिकाये अपनी प्रविष्टि दिनांक 06-11-2026 को प्रातः 9.30 बजे तक दे सकती है साथही चयनित खिलाडी वाराणसी मण्डल में 12-11-2026 को डा० संपूर्णानंद स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स सिगरा में प्रतिभाग करेंगे, खिलाडी अपने साथ में पात्रता प्रमाण पत्र फोटोयुक्त व प्रधानाचार्य से प्रमाणित आयु प्रमाण पत्र, एवं आधार कार्ड साथ में लाना अनिवार्य होगा, प्रवेश निःशुल्क होगा। प्रदेश स्तरीय सबजूनियर बालिका वर्ग कबड्डी प्रति० 16-वर्ष या उससे कम अर्थात जन्म तिथि 01.01.2011 के बाद की हो, वजन- 55 किग्रा० या उससे कम होनी चाहिए।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

डालिम्स सनबीम स्कूल, गांधीनगर के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन, बने 8 नेशनल टॉपर्स

गाजीपुर। BrainObrain द्वारा आयोजित National Wonderkid Competition में डालिम्स सनबीम स्कूल, गांधीनगर के विद्यार्थियों ने …