गाजीपुर। जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया है कि ‘उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन’ के अंतर्गत जनपद गाजीपुर के युवाओं को उनकी शैक्षिक योग्यता, तकनीकी दक्षता, कौशल एवं अभिरुचि के अनुरूप रोजगार के अधिकाधिक अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जनपद की सभी सात विधानसभा क्षेत्रों में वृहद रोजगार मेलों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में जखनियां विधानसभा क्षेत्र में दिनांक- 05 नवम्बर, 2026़ को प्रातः 10.00 बजे से पं0 मदन मोहन मालवीय इ0का0 सिखड़ी, गाजीपुर में वृहद रोजगार मेले का आयोजन जिला सेवायोजन कार्यालय एवं पं0 मदन मोहन मालवीय इ0का0 सिखड़ी, गाजीपुर के संयुक्त तत्वावधान में किया जाएगा। आठवीं, दसवीं, बारहवीं उत्तीर्ण, स्नातक, परास्नातक, आईटीआई, डिप्लोमा, एएनएम, जीएनएम, जीडीए, कौशल प्रशिक्षित अभ्यर्थियों एवं अकुशल श्रमिकों सहित विभिन्न शैक्षिक एवं व्यावसायिक योग्यताधारी युवाओं से अपील की जाती है कि वे इस अवसर का लाभ उठाने के लिए रोजगार संगम पोर्टल https://rojgaarsangam.up.gov.in पर अपना पंजीकरण कराएं तथा अपनी योग्यता एवं रुचि के अनुरूप इच्छित कंपनियों में आवेदन करें। संबंधित कंपनियों एवं नियोजकों की रिक्तियों का विवरण विभागीय रोजगार संगम पोर्टल पर उपलब्ध है। इच्छुक अभ्यर्थी दिनांक 05 नवम्बर, 2026 को प्रातः 10.00 बजे अपने समस्त शैक्षिक एवं तकनीकी योग्यता संबंधी मूल प्रमाण-पत्रों, उनकी छायाप्रतियों तथा आवश्यक बायोडाटा के साथ निर्धारित स्थल पं0 मदन मोहन मालवीय इ0का0 सिखड़ी, गाजीपुर में उपस्थित होकर रोजगार मेले में प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..